Hotstar पर नंबर-1 निकली फॉरेस्ट थ्रिलर, 2026 की मास्टरपीस बनी रहस्यमी कहानी वाली फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक 2 घंटे 7 मिनट की एक रहस्यमी कहानी वाली फिल्म को रिलीज किया गया है। ...और पढ़ें
-1776667660270_m.webp)
हॉटस्टार पर इस मूवी का राज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
जियो हॉटस्टार पर इस मूवी का कब्जा
सस्पेंस थ्रिलर कहानी रोंगटे कर देगी खड़े
2026 की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर लेटेस्ट रिलीज का सिनेप्रेमियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 2026 की सबसे बेहतरीन फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसकी 2 घंटे 7 मिनट की रहस्यमी कहानी के सामने दिमाग के सारे गणित फेल हो जाते हैं।
इस मूवी ने हॉटस्टार पर फिलहाल कब्जा किया हुआ है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी सस्पेंस थ्रिलर के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
हॉटस्टार पर नंबर-1 बनी ये फिल्म
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे सस्पेंस नहीं बल्कि फॉरेस्ट थ्रिलर कहा जाना चाहिए। फिल्म की 90 प्रतिशत से ज्यादा एक घने जंगल में हुई है, जो अपने आप में कई राज दफन किए हुए हैं। मूवी का नाम संभवम अध्यायम ओन्नू (Sambhavam Adhyayam Onnu) है, जिसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही अब संभवम अध्यायम ओन्नू नंबर 1 मूवी बन गई है।

यह भी पढ़ें- रूह कंपा देने वाली कोर्टरूम ड्रामा ने OTT पर मचाया तहलका, सोचने पर मजबूर कर देगी कहानी
मूलरूप से संभवम अध्यायम ओन्नू एक मलयालम सिनेमा का एक और मास्टरपीस है, जिसे हॉटस्टार पर पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिनमें हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा शामिल हैं। गौर करें संभवम अध्यायम ओन्नू की कहानी की तरफ तो निर्देशक जीतू सतीशन मंगलाथु के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म बेहद रोमांचक है।
-1776669319363.jpg)
संभवम अध्यायम ओन्नू की स्टोरी एक पुलिस वाले से शुरू होते है, जो नए इलाके में तबादले के बाद पहुंचता है। उसके एक पुलिस ऑफिसर का कॉल आता है कि उसके साथ पुलिस वाले एक घने जंगल में फंस गए हैं और निकलने का रास्ता नहीं मिल रहे है।
खबरें और भी
वह अपनी बाकी टीम के साथ उन्हें बचाने जाता है, लेकिन गांव के लोग उन्हें रोकते हैं और कहते हैं कि उस जंगल में जो भी गया है, वह कभी वापस नहीं आया है। ये जंगल लोगों को खा जाता है। बाकी की कहानी जानने के लिए आप संभवम अध्यायम ओन्नू को हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो मूवी स्टोरी आपको अंत तक बांधकर रखती है।
आईएमडीबी से मिली शानदार रेटिंग
संभवम अध्यायम ओन्नू की बेहतरीन कहानी का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी की तरफ से इस साउथ फिल्म को 7.3/10 की धांसू रेटिंग मिली है।