Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming OTT Release: ओटीटी पर मनोरंजन बिल्कुल भी नहीं होगा कम, पूरे वीक रिलीज होंगे ये 6 लेटेस्ट थ्रिलर

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:13 PM (IST)

    OTT Release This Week: हर सप्ताह की तरह इस वीक भी ओटीटी पर नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर धमाल मचाएंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    ओटीटी पर धमाल मचाएंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. 20 से लेकर 26 अप्रैल तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

    2. ओटीटी पर रिलीज होंगी मोस्ट अवेटेड थ्रिलर

    3. इस शो का फैंस को बेसब्री से है इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर वीक देखा जाता है कि मनोरंजन जगत में कुछ न कुछ नया आता है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। इस वीक भी सिनेमाई गलियारे में कई ऐसी फिल्में, वेब सीरीज और शोज एंट्री मारने वाले हैं, जिनका सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    इस आधार पर हम आपको 20 से लेकर 26 अप्रैल तक ओटीटी पर रिलीज होने वाले 6 मोस्ट अवेटेड थ्रिलर के बारे में बताएंगे, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। 

    अनचोजन (Unchosen)

    अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो वेब सीरीज अनचोजन काफी पसंद आएगी। छह एपिसोड वाली अनचोजन की कहनी लंदन के एक सख्त और अलग-थलग धार्मिक समुदाय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह रोजी नाम की लड़की कहानी है, जो एक समर्पित मां और पत्नी है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब वह एक फरार अपराधी की मदद करती है। इस सीरीज को 21 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Hotstar पर नंबर-1 निकली फॉरेस्ट थ्रिलर, 2026 की मास्टरपीस बनी रहस्यमी कहानी वाली फिल्म

    upcoming ott release (4)

    हल्क होगन- रियल अमेरिकन (Hulk Hogan - Real American)

    वर्ल्ड रेसिंग एंटरटेनमेंट के सबसे लोकप्रिय रेसलर हल्क होगन यानी टेरी बोलिया की बायोपिक डॉक्यूमेंट्री हल्क होगन- रियल अमेरिकन को इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 अप्रैल से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 4 एपिसोड वाली इस डॉक्यु-सीरीज में हल्क होगन के जीवन के संघर्ष और अनसुने पहलुओं को दर्शाया जाएगा। 

    upcoming ott release

    स्ट्रेंजर्स थिंग्स- टेल्स फ्रॉम 85 (Stranger Things - Tales From 85)

    बहुचर्चित साइंस-फिक्शन वेब सीरीज स्ट्रेंजर्स थिंग्स हॉलीवुड की सबसे शानदार थ्रिलर है। अब इस सीरीज को एक नए अवतार में पेश किया जा रहा है। दरअसल स्ट्रेंजर्स थिंग्स-टेल्स फ्रॉम 85 एनिमेटेड वर्जन में आ रही है, जिसे 23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    upcoming ott release (3)

    एपेक्स (Apex)

    सर्वाइवल थ्रिलर के तौर पर हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज एपेक्स का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन स्टारर ये सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल से देखने को मिल जाएगी। 

    upcoming ott release (2)

    बैंड मेलम (Band Melam)

    बैंड मेलम तेलुगु सिनेमा की एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। जिसका डायरेक्शन सतीश जव्वाजी द्वारा किया गया है। फिल्म दो लड़का लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जो एक छोटे से गांव में शादी के माहौल के बीच प्यार और इच्छाओं के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं। ये साउथ मूवी को 24 अप्रैल से  ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

    ottreleases

    24 (24 Show)

    हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अनिल कपूर ने हाल ही में ये आधिकारिक एलान किया था कि उनका स्पाई थ्रिलर शो 24 एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है। इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 24 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा।

    upcoming ott release (1)

    यह भी पढ़ें- Netflix पर नहीं आएगी Dhurandhar 2, इस OTT पर होगा 'हमजा' का कब्जा; 150 करोड़ में फाइनल हुई डील