Friday Releases: पॉपकॉर्न रखें तैयार! इस फ्राइडे OTT- थिएटर्स में मनोरंजन होगा डबल, 10 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक
Friday OTT And Theater Releases:इस फ्राइडे अलग-अलग जोनर की फिल्में और वेब सीरीज OTT और थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं। देखें पूरी लिस्ट। ...और पढ़ें

24 अप्रैल को शुक्रवार को रिलीज होंगी 10 बड़ी फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran graphics

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday NewReleases: अप्रैल अपने आखिरी शुक्रवार में पहुंच चुका है, लेकिन दर्शकों का मनोरंजन नहीं रुकने वाला है। इस फ्राइडे ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो ऑडियंस को वीकेंड पर एक मिनट की भी बोरियत महसूस नहीं होने देंगी। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देखते हैं कि इस फ्राइडे कौन-कौन सी इंटरेस्टिंग सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
बंद मेलम (Band Melam)
आप अगर एक्शन और हॉरर फिल्मों को देखकर ऊब चुके हैं, तो इस फ्राइडे आपके लिए ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हो रही है, जो रोमांस से भरी हुई है। 'बंद मेलम' एक तेलुगु रोमांटिक फिल्म है, जो प्यार, सपनों और लाइफ में सेकंड चांस के बारे में बात करती है। कहानी बचपन के दो दोस्तों गिरी और राजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गलतफहमी की वजह से एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं, लेकिन जिंदगी उन्हें एक बार फिर एक-दूसरे से मिलवाती है। आगे क्या होता है, इसके लिए आपको मूवी देखनी होगी।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जोनर- रोमांटिक ड्रामा
यह भी पढ़ें- Friday Releases: पर्दे पर खौफनाक मंजर...OTT पर सस्पेंस, इस फ्राइडे रिलीज होंगी ये 7 शानदार फिल्में और सीरीज
24 (चौबीस)
फिल्मों के बाद अनिल कपूर ने ओटीटी पर भी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। वह अमेरिकन सीरीज के इंडियन एडेप्टेशन '24' में दिखाई देंगे, जो एक हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। कहानी एटीयू चीफ जय सिंह राठौर (Anil Kapoor) की है, जिसे प्रधानमंत्री की हत्या की एक जानलेवा आतंकवादी साजिश को नाकाम करने की जिम्मेदारी मिलती है। हालांकि, इसी बीच राठौर को अपनी अगवा हुई बच्ची को भी बचाना है, लेकिन उसके पास समय बहुत कम है।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जोनर- एक्शन थ्रिलर
एपेक्स (Apex)
एपेक्स एक एक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें साशा नाम की एक दुखी रॉक क्लाइंबर की कहानी दिखाई गई है। वह अपने जख्मों को भरने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में चली जाती है, लेकिन उसका ये सफर तब भयानक मोड़ लेता है, जब वह एक खूंखार शिकारी का शिकार बन जाती है। अपनी जान बचाने के लिए वह किस तरह जंगल में चूहे-बिल्ली का खेल खेलती है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर- सर्वाइवल थ्रिलर
न्यू बैंडिट्स सीजन 2 (New Bandits Season 2)
न्यू बैंडिट्स के दूसरे सीजन में उबाल्डो की कहानी दिखाई गई है, जिसके मन में प्रतिशोध की भावना है, लेकिन साथ ही उसके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां भी हैं। वह अपनी बहनों डिनोरा और दिलवानिया के साथ मिलकर दमनकारी मालेइरोस के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करता है और क्रेटारा में अपने समूह की रक्षा के लिए लड़ता है।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जोनर- क्राइम ड्रामा
इफ विशेज कुड किल (If Wishes Could Kill)
दिल दहला देने वाली यह साउथ कोरियन यंग एडल्ट सीरीज इच्छाओं के डार्क साइड को दर्शाती है। यह स्टूडेंट्स के एक ग्रुप की कहानी है, जो एक रहस्यमयी ऐप 'गिरिगो' का हिस्सा बन जाते हैं। इस ऐप से उनकी हर इच्छा पूरी होती है, लेकिन उसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। अपनी विश पूरी करने के चक्कर में कैसे सबकी मौत का काउंटडाउन शुरू होता है, यह आपको इस सीरीज में देखने को मिलेगा।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर- मिस्ट्री थ्रिलर
मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme)
1950 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी 'मार्टी सुप्रीम' में मार्टी माउजर की कहानी दिखाई गई है, जो एक जबरदस्त पिंग पोंग खिलाड़ी होता है, लेकिन पार्ट टाइम जूतों की दुकान पर सेल्समैन का काम भी करता है। वह टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने का इच्छुक है। हालांकि, उसके अजीबो-गरीब व्यवहार की वजह से उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाता है, लेकिन मार्टी गिव अप करने से इनकार कर देता है और एक रिस्की जर्नी पर निकल जाता है।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जोनर- स्पोर्ट्स ड्रामा
प्रतिछाया (Prathichaya)
यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें निविन पॉली मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान उन्नीकृष्णन ने संभाली है। 2 घंटे 26 मिनट की यह फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे IMDb पर 6.1 की रेटिंग मिली थी। सिनेमाघरों में यह एक औसत फिल्म रही थी, लेकिन अब राजनीति की दुनिया की बड़ी हेर-फेर दिखाने वाली यह मूवी ओटीटी पर क्या कमाल करेगी, यह तो वक्त ही बताएगा।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
जोनर- पॉलिटिकल ड्रामा
गिन्नी वेड्स सनी 2 (Ginni Weds Sunny 2)
विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 'गिन्नी वेड्स सनी' के बाद अब इस मूवी का दूसरा पार्ट इस शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। 24 अप्रैल को यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, इस बार मूवी में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिका में हैं। इसमें एक रेसलर की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- सिनेमाघर
जोनर- रोमांटिक कॉमेडी
द वॉर्डरोब (The Wardrobe)
'1920' जैसी धांसू हॉरर फिल्म देने के बाद अभिनेता रजनीश दुग्गल एक बार फिर से हॉरर जोनर में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 'द वॉर्डरोब' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें उनके साथ पहली बार दिव्या अग्रवाल की जोड़ी दिखाई देगी।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- सिनेमाघर
जोनर- हॉरर

माइकल (Michael)
'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की जिंदगी के कई राज खुलने का समय फाइनली आ गया है। फिल्म 'माइकल' 23 अप्रैल को इंडिया में और 24 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी विवाद खड़ा कर दिया है।
रिलीज डेट- 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म- सिनेमाघर
जोनर- बायोपिक
यह भी पढ़ें- Friday Releases: OTT- थिएटर्स में इस फ्राइडे आएगी 7 सीरीज और फिल्मों की बाढ़, वीकेंड पर फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी