Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: OTT- थिएटर्स में इस फ्राइडे आएगी 7 सीरीज और फिल्मों की बाढ़, वीकेंड पर फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:24 AM (IST)

    Friday OTT & Theater Releases: अप्रैल का दूसरा फ्राइडे बहुत ही मनोरंजक होने वाला है, क्योंकि 'धुरंधर 2' के बाद जहां सिनेमाघर में एक और बड़ी फिल्म आ रही ...और पढ़ें

    शुक्रवार को रिलीज होंगी यह फिल्में-सीरीज

    शुक्रवार को रिलीज होंगी यह फिल्में-सीरीज

    HighLights

    1. इस फ्राइडे 7 सीरीज-फिल्मों के साथ होगा फुल मनोरंजन

    2. धुरंधर 2 के बाद अब 'डकैत' का होगा सिनेमाघरों में कब्जा

    3. OTT पर भी धमाल मचाएंगी यह 6 बड़ी फिल्में-सीरीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: अप्रैल का दूसरा शुक्रवार सिने प्रेमियों के लिए बेहद दमदार होने वाला है। 'धुरंधर 2' के बाद इस हफ्ते जहां सिनेमाघरों में 'डकैत' आ रहा है, तो वहीं ओटीटी पर भी सस्पेंस, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर सीरीज और फिल्मों की बौछार होने वाली है। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देख लेते हैं ओटीटी और थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, जो आपके वीकेंड को बोरियत से बचाएगी।

    ओ रोमियो (O Romeo)

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं। इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ओ रोमियो' अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इस मूवी में उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर आधारित है।

    रिलीज डेट: 10 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जोनर: गैंगस्टर ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: सस्पेंस-एक्शन से भरा होगा अप्रैल का पहला शुक्रवार, OTT और थिएटर्स में 9 फिल्मों-सीरीज की बाढ़

    डकैत (Dacoit)

    'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी सफल फिल्मों के निर्देशक अनुराग कश्यप एक और दिलचस्प कहानी के साथ लौट रहे हैं। हालांकि, इस बार वह पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि फिल्म 'डकैत' में एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे। इस फ्राइडे सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में एक डाकू की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। अनुराग कश्यप के साथ इसमें मृणाल ठाकुर और 'बाहुबली' फेम एक्टर अदिवी शेष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शानेइल देव ने किया है।

    रिलीज डेट: 10 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: थिएटर्स (Cinemas)
    जोनर: एक्शन-रोमांस ड्रामा

    मैं वो और फूजी (Main Woh Aur Fuji)

    इस मराठी रोमांटिक ड्रामा की कहानी एक युवा शादीशुदा कपल की है, जिनका रिश्ता उनके एम्बिशन (Ambition) की वजह से खत्म हो जाता है। कई सालों बाद दोनों की मुलाकात जापान में होती है, जहां वे अपने अतीत के निर्णयों के बारे में एक-दूसरे से खुलकर बात करते हैं। क्या वे एक-दूसरे को दूसरा चांस देंगे या उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी? यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट: 10 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLiv)
    जोनर: रोमांटिक ड्रामा

    थ्रैश (Thrash)

    'थ्रैश' एक बेहतरीन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक ऐसे कस्बे की है, जिसे एक भयंकर तूफान पूरी तरह तबाह कर देता है। ऐसे में वहां के लोगों को अपने आपसी और निजी मुद्दों को भुलाकर एकजुट होना पड़ता है और अपने सर्वाइवल के लिए लड़ना पड़ता है। इस रास्ते में उन्हें कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में फीबी डायनेवर, व्हिटनी पीक और जिमन हौंसौ सहित कई हॉलीवुड कलाकार नजर आएंगे।

    रिलीज डेट: 10 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: सर्वाइवल थ्रिलर

    तू या मैं (Tu Yaa Main)

    शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' सिनेमाघरों में 'ओ रोमियो' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी। अब इन दोनों फिल्मों की टक्कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी होने वाली है। 'तू या मैं' एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसकी कहानी दो इन्फ्लुएंसर्स की है। वे एक-दूसरे के साथ कोलैबोरेशन करके एक बेहतरीन कंटेंट बनाने निकलते हैं, लेकिन उनके सामने कई जानलेवा मुश्किलें आ जाती हैं।

    रिलीज डेट: 10 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: सर्वाइवल थ्रिलर

    थाई किझवी (Thaai Kizhavi)

    'नसीब अपना-अपना' फेम दिग्गज एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार बीते दिनों अपनी फिल्म 'थाई किझवी' में अपने दमदार लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब उनकी यह तमिल कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फैंस अब घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

    रिलीज डेट: 10 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
    जोनर: कॉमेडी

    काकी सर्कस (Kaakkee Circus)

    'काकी सर्कस' एक तमिल वेब सीरीज है, जिसमें पुलिस और चोर के बीच चूहे-बिल्ली के खेल की मजेदार कहानी दिखाई गई है। यह सीरीज एक अजीबोगरीब मामले पर आधारित है, जहां एक चोर खुद ही जेल में घुस जाता है। इसके बाद एक मजेदार लेकिन रहस्यमय जांच शुरू होती है और कहानी में कई बड़े ट्विस्ट आते हैं।

    रिलीज डेट: 10 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: ZEE5
    जोनर: मिस्ट्री थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को होगा मनोरंजन का महासंग्राम, दस्तक देंगी यह 9 धांसू सीरीज और फिल्में, देखें लिस्ट