Friday Releases: शुक्रवार को होगा मनोरंजन का महासंग्राम, दस्तक देंगी यह 9 धांसू सीरीज और फिल्में, देखें लिस्ट
Friday OTT & Theater Releases: 27 मार्च यानी कि शुक्रवार का दिन दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक होगा। इस फ्राइडे कुल 9 सीरीज और फिल्में सिनेमाघरों और OTT ...और पढ़ें
-1774449797232_m.webp)
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी यह फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: शुक्रवार के दिन का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ओटीटी (OTT) से लेकर सिनेमाघरों तक में दर्शकों को एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्में देखने को मिलती हैं। नई रिलीज को लेकर ऑडियंस जितनी एक्साइटेड रहती है, मेकर्स की धड़कनें भी उतनी ही बढ़ी रहती हैं।
मार्च का यह आखिरी शुक्रवार भी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। इस हफ्ते सस्पेंस भी होगा और फुल ड्रामा भी, जो दर्शकों को वीकेंड पर टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपकाकर रखेगा। तो चलिए देखते हैं इस हफ्ते की पूरी लिस्ट:
बीटीएस: द रिटर्न (BTS: The Return)
'बीटीएस: द रिटर्न' डॉक्यूमेंट्री में इस बैंड के सदस्य जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जंग कूक लॉस एंजेलिस में अपने पांचवें एल्बम की रिकॉर्डिंग के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। मिलिट्री की चार साल की ट्रेनिंग के बाद वे एक साथ फिर से बैंड के रूप में लौट रहे हैं।
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: डॉक्यूमेंट्री
यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, 'धुरंधर-2' के बाद रिलीज होंगी 8 फिल्में और सीरीज
मुथु अलियास काट्टान (Muthu Alias Kaattaan)
विजय सेतुपति सस्पेंस फिल्मों के बादशाह बन चुके हैं। 'महाराजा' और 'मैरी क्रिसमस' जैसी सस्पेंस भरी फिल्मों के बाद अब अभिनेता 'मुथु' बनकर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मुथु अलियास काट्टान' के साथ लौट रहे हैं। यह एक रहस्यमयी आदमी की कहानी है, जिसे कुछ लोग क्रिमिनल समझते हैं तो कुछ उसे हीरो मानते हैं। जब उससे मिलता-जुलता एक कटा हुआ सिर पुलिस को मिलता है, तो वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बन जाता है।
खबरें और भी
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जोनर: क्राइम थ्रिलर
हाउस ऑफ डेविड सीजन 2 (House of David Season 2)
'हाउस ऑफ डेविड' के मेकर्स अपने ब्रांड न्यू दूसरे सीजन के साथ इस वीक लौट रहे हैं। इस ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज की कहानी ईसा पूर्व 1000 में मिडिल ईस्ट की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है, जिसमें गोलियत को हराने के बाद डेविड सिंहासन पर बैठता है। इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि लीडर बनने के बाद उसे किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जोनर: हिस्टोरिकल ड्रामा
53 संडेज (53 Sundays)
'53 संडेज' एक अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसे सेस्क गे ने डायरेक्ट किया है। यह सीरीज उनके नाटक '53 डायमेंजेस' पर बेस्ड है, जिसकी कहानी तीन भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता के भविष्य का फैसला करने के लिए एक साथ आते हैं।
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: कॉमेडी ड्रामा
ओ रोमियो (O Romeo)
वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब करीब डेढ़ महीने बाद यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। हालांकि, फिलहाल आप इस फिल्म को रेंट पर देख सकते हैं।
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video Rental)
जोनर: क्राइम थ्रिलर
मर्दानी 3 (Mardaani 3)
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' इस साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रानी एक बार फिर से इस मूवी में IPS ऑफिसर 'शिवानी शिवाजी रॉय' के किरदार में नजर आई थीं, जो 93 मिसिंग लड़कियों को एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क से बचाने की कोशिश करती हैं। सिनेमाघरों में रानी की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था, और अब यह मूवी ओटीटी पर आ रही है।
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: क्राइम थ्रिलर
समथिंग वेरी बैड गोइंग टू हैपन (Something Very Bad Is Going to Happen)
यह एक सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज को हेली जेड ने बनाया है। यह एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जिनका बर्फ के बीच चल रहा वेडिंग फंक्शन अचानक एक डरावने अनुभव में बदल जाता है।
रिलीज डेट: 26 मार्च
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: सुपरनैचुरल हॉरर
प्रजापति 2 (Projapati 2)
'प्रजापति 2' एक बंगाली फैमिली ड्रामा है, जिसका निर्देशन अविजीत सेन ने किया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और देव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म पिता और बेटे के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाते हुए उनके बीच के जनरेशन गैप (Generation Gap) के बारे में समझाती है।
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
जोनर: फैमिली ड्रामा
हैप्पी राज (Happy Raj)
इस हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाका तो रहने ही वाला है, लेकिन इसके साथ ही तेलुगु फिल्म 'हैप्पी राज' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'उस्ताद भगत सिंह' के बाद यह फिल्म साउथ में 'धुरंधर 2' के लिए सिरदर्द बनेगी या खुद बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
रिलीज डेट: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स (Theaters)
जोनर: कॉमेडी
यह भी पढ़ें- Friday Releases: वीकेंड की बोरियत होगी छूमंतर, इस फ्राइडे रिलीज होंगी 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज