Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Friday Releases: सस्पेंस-एक्शन से भरा होगा अप्रैल का पहला शुक्रवार, OTT और थिएटर्स में 9 फिल्मों-सीरीज की बाढ़

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

    Friday OTT & Theater Releases: अप्रैल का पहला शुक्रवार सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। पहले फ्राइडे को ओटीटी से सिनेमाघरों में कई बेहतरीन ...और पढ़ें

    फ्राइडे को ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    फ्राइडे को ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है, क्योंकि हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी नई वेब सीरीज या फिल्म रिलीज होती है, जिसे देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। जहां मार्च के महीने में 'धुरंधर 2' ने थिएटर्स पर कब्जा जमाए रखा, तो वहीं ओटीटी पर आते ही 'चिरैया' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्में-सीरीज छा गईं।

    अब हम अप्रैल के पहले हफ्ते में कदम रख चुके हैं। इस शुक्रवार कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी और सिनेमाघरों में भूचाल लाने के लिए तैयार हैं। तो आइए फटाफट देख लेते हैं इस वीकेंड की पूरी रिलीज लिस्ट:

    मा का सम (Maa Ka Sum)

    इस 8 एपिसोड की सीरीज में 19 साल के लड़के अगस्त्य की कहानी दिखाई गई है, जो जिंदगी को मैथ के एक एल्गोरिदम की तरह देखता है। वह इस बात पर विश्वास करता है कि इंसानों के इमोशंस किसी भी मैथमेटिकल प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं, जिसकी वजह से वह खुद का 'प्रोजेक्ट मॉम' रिलीज करता है। इस सीरीज में मोना सिंह और मिहिर आहूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
    जोनर: मैथमेटिकल ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को होगा मनोरंजन का महासंग्राम, दस्तक देंगी यह 9 धांसू सीरीज और फिल्में, देखें लिस्ट

    ब्लडहाउंड्स 2 (Bloodhounds 2)

    पहले सुपरहिट सीजन के तीन साल बाद एक बार फिर गुन वू की जर्नी आगे बढ़ रही है। इस एक्शन पैक्ड कोरियन ड्रामा सीरीज में गुन वू और वू जिन सूदखोरों का साम्राज्य खत्म करके फिर से एक्शन की दुनिया में लौट रहे हैं। हालांकि, इस बार वे बड़ा दांव खेलने वाले हैं, क्योंकि वे करप्ट और क्रूर 'बॉक्सिंग लीग' की दुनिया में उतर रहे हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: एक्शन ड्रामा

    सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)

    आमिर खान की 2025 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' भी लंबे समय के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (Sony LIV)
    जोनर: स्पोर्ट्स ड्रामा

    भाबीजी घर पर हैं - फन ऑन द रन (Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run)

    विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी की नोकझोंक छोटे पर्दे और सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव अपने-अपने मशहूर किरदारों में दिखाई देंगे। इस सीरीज में रवि किशन की भी खास भूमिका है।

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
    जोनर: कॉमेडी ड्रामा

    मामला लीगल है 2 (Maamla Legal Hai Season 2)

    पहले सीजन में धमाल मचाने के बाद रवि किशन अब एक बार फिर से 'वीडी त्यागी' बनकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं। बीते महीने ही इसके सीजन 2 की घोषणा हुई थी। 'मामला लीगल है' के इस नए सीजन में 'जुगाड़' से केस पाने वाले वकील वीडी त्यागी की जज बनने की इच्छा को दर्शाया जाएगा, जबकि पटपड़गंज जिला कोर्ट के दूसरे वकील अजीबोगरीब मामलों को सुलझाते दिखाई देंगे।

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा

    गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2 (Gangs of Galicia Season 2)

    तीन साल के बाद अब काफी चीजें बदल चुकी हैं। अपने अतीत को पीछे छोड़ने की कई कोशिशों के बावजूद एना और डेनियल खुद को गैलिसिया के ड्रग्स ट्रेड में फंसा हुआ पाते हैं। इस बार वे उभरते हुए ड्रग युद्ध के विरोधी खेमों में खड़े हैं।

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: क्राइम थ्रिलर

    मृत्युंजय (Mrithyunjay)

    श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन स्टारर यह तेलुगु क्राइम थ्रिलर एक जर्नलिस्ट की कहानी है, जो कई रहस्यमयी डेथ केस को सुलझाती है। महज एक दिलचस्पी से शुरू हुआ यह केस जल्द ही एक बड़ी और खतरनाक छानबीन में बदल जाता है।

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर: क्राइम थ्रिलर

    वध 2 (Vadh 2)

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी लेकर एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं। उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध 2' ओटीटी पर इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। जेल के बैकड्रॉप पर बनी यह कहानी नैतिकता, न्याय और संघर्ष को दर्शाती है। यह 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'वध' का सीक्वल है।

    रिलीज डेट: 3 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
    जोनर: क्राइम थ्रिलर

    चिरंजीवी हनुमान (Chiranjeevi Hanuman)

    'चिरंजीवी हनुमान: द इटरनल' एक अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म है। खास बात यह है कि यह पूरी फिल्म AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा जनरेट की गई है। यह फिल्म हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के निर्देशन की कमान राजेश मापुस्कर ने संभाली है।

    रिलीज डेट: 2 अप्रैल
    प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
    जोनर: माइथोलॉजिकल

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, 'धुरंधर-2' के बाद रिलीज होंगी 8 फिल्में और सीरीज