Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tu Yaa Main Box Office: पाई-पाई के लिए तरसी संजय कपूर की बेटी की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 02:21 PM (IST)

    Tu Yaa Main Collection Day 4: अभिनेता आदर्श गौरव और शनाया कपूर की लेटेस्ट फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के चौथे दि ...और पढ़ें

    तू या मैं कलेक्शन अपेडट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    तू या मैं कलेक्शन अपेडट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर तू या मैं की हालत खराब

    2. चौथे दिन पाई-पाई के लिए तरसी तू या मैं

    3. शनाया कपूर की मूवी नहीं दिखा पाई दम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: अभिनेता संजय कपूर की बेटी और एक्ट्रेस शनाया कपूर हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। आंखों की गुस्ताखियां के बाद अब शनाया सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं में नजर आई हैं।

    एक्टर आदर्श गौरव संग उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन तू या मैं ने कितना कारोबार किया है। 

    तू या मैं की कमाई बेहद निराशाजनक

    वैलेंटाइन डे के मौके को मद्देनजर रखते हुए तू या मैं को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। माना जा रहा था कि ये फिल्म अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तू या मैं को बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत मिली। ऐसा ही हाल रिलीज के चौथे दिन भी देखने को मिलेगा।

    tu yaa main

    यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main Review: रोमांचक है जिंदगी और मौत का खेल, शनाया- आदर्श गौरव की सरवाइवल थ्रिलर की खूनी कहानी में कौन बचेगा?

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को आदर्श गौरव और शनाया कपूर की ये फिल्म महज 35 लाख का कारोबार ही कर पाई है, जोकि बेहद निराशाजनक है।

    tu yaa main collection

    डेविड, शैतान और सोलो जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी तू या मैं को एक तरह से दर्शकों ने खारिज कर दिया है और इसका अंदाजा आप फिल्म की कम कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए एक नजर तू या मैं के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ पर डालते हैं-

    • पहला दिन- 60 लाख

    • दूसरा दिन- 1.45 करोड़

    • तीसरा दिन- 80 लाख

    • चौथा दिन- 35 लाख

    • टोटल कलेक्शन- 3.2 करोड़

    सिर्फ शनिवार के दिन को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी दिन तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है, जो इस फिल्म के असफल होने का बड़ा कारण माना जा रहा है। 

    खबरें और भी

    ओ रोमियो की वजह से पिटी तू या मैं

    तू या मैं की असफलता का सबसे बड़ा कारण बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो से क्लैश रहा है। जहां एक तरफ ओ रोमियो ने रिलीज के 4 दिन के भीतर 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है, तो वहीं तू या मैं इतने समय में 4 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। 

    यह भी पढ़ें- शनाया कपूर की फिल्म Tu Ya Mai देखकर बढ़ गया करण जौहर का BP, बोले- मुझे एक्स्ट्रा मेडिसिन लेनी पड़ी