शनाया कपूर की फिल्म Tu Ya Mai देखकर बढ़ गया करण जौहर का BP, बोले- मुझे एक्स्ट्रा मेडिसिन लेनी पड़ी
शनाया कपूर और आदर्श गौरव अभिनीत फिल्म 'तू या मैं' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्ममेकर करण जौहर ने इसे देखने के बाद अपना अनुभव साझा किया और बताया ...और पढ़ें
-1771073366043_m.webp)
करण जौहर ने की तू या मैं की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म तू या मैं सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी को देखने फिल्ममेकर करण जौहर भी गए और बिजॉय नंबियार की फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।
करण जौहर ने किया फिल्म का रिव्यू
करण ने कास्ट और क्रू की तारीफ की जबकि अपने बारे में बोलते हुए कहा कि वो अभी भी स्ट्रेस फील कर रहे हैं। करण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "कार्डियो करने की कोई जरूरत नहीं! इस बेहद डरावने फिल्म में मगरमच्छ से बचने का संघर्ष करते हुए एक्टर्स को देखकर आप अपनी सीटों से उछल पड़ेंगे। मेरे लिए स्विमिंग पूल अब कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे... कभी नहीं!"
-1771073742843.jpg)
यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main Review: रोमांचक है जिंदगी और मौत का खेल, शनाया- आदर्श गौरव की सरवाइवल थ्रिलर की खूनी कहानी में कौन बचेगा?
करण को फिल्म देखकर लगा डर
उन्होंने आगे लिखा - 'अगर इस वैलेंटाइंस डे पर आपका पार्टनर है, तो उन्हें #तू या मैं दिखाने ले जाएं और कहें कि वे आर्मर पहन लें क्योंकि आप डर में उनसे चिपक जाओगे! मैं अभी भी स्ट्रेस्ड हूं और फिल्म को खत्म हुए 30 मिनट हो गए हैं! मुझे लग रहा है कि मुंबई ट्रैफिक के बीच में भी कोई मगरमच्छ आकर मुझ पर अटैक कर देगा। उन्होंने कहा कि मैं ड्रामेटिक हूं, मुझे पता है, लेकिन इस फिल्म ने मुझे अपने बीपी मेडिसिन की एक्स्ट्रा डोज लेने पर मजबूर कर दिया।'
View this post on Instagram
क्या है फिल्म की कहानी?
तू या मैं में, शनाया ने अवनि नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभाई है, जिसे मिस वैनिटी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं आदर्श ने मारुति उर्फ आला फ़्लोपारा की भूमिका निभाई है। दोनों फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए कोलैब करते हैं और ये नजदीकियां धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। रोमांटिप ट्रिप पर कपल घूमने जाता है जहां स्वीमिंग पूल में इनका सामना मगरमच्छ से होता है। सरवाइवल थ्रिलर की ये कहानी यहीं रोमांचक मोड़ लेची है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है।
यह भी पढ़ें- 5 लड़कियों को एक साथ डेट कर रहा था Shanaya Kapoor का एक्स बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने पकड़ा था रंगेहाथ