2 घंटे 7 मिनट की थ्रिलर ने OTT पर 'धुरंधर 2' को दी कड़ी टक्कर, मस्ट वॉच है 7 IMDb रेटिंग वाली फिल्म
ओटीटी पर एक क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) ने दस्तक दी है जो रिलीज होते ही धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को टक्कर दे रही है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर टॉप रेटेड थ्रिलर की दस्तक
रिलीज होते ही फिल्म ने धुरंधर 2 को दी टक्कर
तीन दिन में ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 जून को ओटीटी पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) आई और इसने सारी फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 स्पॉट पर अपनी जगह बना ली। मगर अब धुरंधर 2 को टक्कर देने के लिए मैदान में एक और थ्रिलर ड्रामा उतर आई है।
लेटेस्ट क्राइम थ्रिलर बड़े पर्दे से हटकर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म ने आते ही धुरंधर 2 के लिए खतरा पैदा कर दिया है। IMDb से भी फिल्म को बढ़िया रेटिंग मिली है और ओटीटी पर भी इसे धड़ल्ले से देखा जा रहा है।
ट्रेंडिंग लिस्ट में मारी बाजी
फिल्म की कहानी और कास्ट भी दमदार है। यह फिल्म इस वक्त ओटीटी की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा किए हुए है। यह फिल्म पिछले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बड़े पर्दे पर तो इसका जादू नहीं चला, लेकिन यह जब से ओटीटी पर आई है, छा गई है।
सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
यह फिल्म है दृढ़म् (Dridam)। यह मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर है। फिल्म का निर्देशन मार्टिन जोसेफ ने किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका शेन निगम (Shane Nigam) ने निभाया है। ओटीटी पर आने से पहले क्राइम थ्रिलर बड़े पर्दे पर 8 मई को रिलीज हुई थी।
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर दृढ़म् हिट या फ्लॉप
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खास कारोबार नहीं किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 8 करोड़ के बजट में फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स न मिला हो, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- 7 महीने बाद OTT पर आई 1 घंटे 49 मिनट की सुपरहिट फिल्म, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में किया कब्जा
किस ओटीटी पर है फिल्म?
यह फिल्म 12 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में इस वक्त तीसरे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। वहीं, धुरंधर 2, दूसरे नंबर पर है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी सब-इंस्पेक्टर विजय राधाकृष्णन की है जिसकी पोस्टिंग एक शांत स्टेशन पर होती है। पहले सब शांत लगता है, लेकिन फिर इलाके में इंसानी अवशेष मिलने से हड़कंप मच जाता है। एक हफ्ते में विजय राधाकृष्णन कैसे इस गुत्थी को सुलझाता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।