Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 महीने बाद OTT पर आ रही कॉमेडी फिल्म Aashaan, कब और कहां देखें ह्यूमर-इमोशन से भरी फिल्म

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

    Aashaan OTT Release Date: चार महीने बाद कॉमेडी-ड्रामा आशान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म कब और कहां आ रही है, जानिए डिटेल्स। ...और पढ़ें

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है आशान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है आशान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आ रही है आशान

    2. फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म

    3. कॉमेडी से भरी है 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जॉनपॉल जॉर्ज के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा आशान (Aashaan) आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म चार महीने बाद ओटीटी पर आ रही है। फिल्म को लेकर काफी समय से इंतजार हो रहा था, अब आखिरकार पता चल गया है कि यह कब और कहां स्ट्रीम हो रही है।

    फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ लेखन का काम भी जॉनपॉल जॉर्ज ने ही किया है। उन्होंने ही फिल्म को प्रोड्यूस भी किया। इसके अलावा फिल्म में इन्द्रान्स, जोमोन ज्योतिर, शोबी थिलाकन, मदन गौरी, बिबिन पेरुमपल्ली, अबिन बिनो और कुदस्सनाद कनकम ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

    2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म 5 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हों, लेकिन यह फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींच पाने में असफल साबित हुई। मलयालम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अपना प्रोडक्शन कॉस्ट भी वसूल नहीं कर पाई थी।

    Aashaan

    किस ओटीटी पर है फिल्म?

    खैर, फ्लॉप के इतर इस फिल्म का ओटीटी पर आने का इंतजार किया जा रहा था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, वो भी कल। जी हां, आशाम ओटीटी प्लेटफॉर्म Sun Nxt पर 19 जून से स्ट्रीम होने वाली है। चार महीने बाद दर्शक फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 7 महीने बाद OTT पर आई 1 घंटे 49 मिनट की सुपरहिट फिल्म, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में किया कब्जा

    Aashaan Movie

    क्या है फिल्म की कहानी?

    मलयालम मेटा-कॉमेडी ड्रामा 'आशान' की कहानी आनंदन नाम के एक बुजुर्ग फिल्म-प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती है। आनंदन एक स्ट्रगलिंग विजुअल इफेक्ट्स टेक्नीशियन हैं। एक सुपरस्टार की फिल्म के लिए लोकेशन ढूंढते हुए वह एक गोल आकार के अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स को हासिल करने के लिए 'आशान' को फिल्म में रोल देने का वादा करता है जिससे दोनों ही लोग शोबिज की उथल-पुथल भरी असलियत का सामना करने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 7 मिनट की थ्रिलर ने OTT पर 'धुरंधर 2' को दी कड़ी टक्कर, मस्ट वॉच है 7 IMDb रेटिंग वाली फिल्म