Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Collection: दुनियाभर में सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 ने भरी हुंकार, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 07:44 AM (GMT+05:30)

    मोहनलाल की दृश्यम 3 दुनियाभर में गर्दा उड़ा रही है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने महज 12 दिनों के अंदर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ...और पढ़ें

    दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12 / फोटो- Instagram

    दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12 / फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) सिनेमाघरों में आए, उससे पहले मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड तहलका मचाकर रख दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जितनी स्पीड से भाग रही है, उससे कई ज्यादा तेज रफ्तार मूवी की दुनियाभर में है। 12 दिनों के अंदर मलयालम भाषा में बनी 'दृश्यम 3' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है, नीचे डिटेल में देखिए आंकड़े:

    दृश्यम 3 की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई

    जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में 21 मई 2026 को रिलीज किया गया था। गुरुवार को वर्ल्डवाइड पहले दिन जहां दुनियाभर में मूवी ने 48.37 करोड़ के आसपास की कमाई की, तो वहीं दूसरे दिन मेकर्स के खाते में 32.50 करोड़ आए। तीसरे दिन फिल्म ने 36.00 करोड़ तक की कमाई की। चौथे दिन भी फिल्म का दबदबा दुनियाभर में देखने को मिला और मूवी ने सिंगल डे में 24 करोड़ का बिजनेस कर लिया।

    'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को सिनेमाघरों में आए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन दुनियाभर में फिल्म को खूब दर्शक मिल रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने महज 12 दिनों के अंदर दुनियाभर में 224.76 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जो एक रीजनल फिल्म के मुताबिक काफी अच्छा कलेक्शन है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 12: 100 करोड़ की दहलीज पर खड़ी Mohanlal की दृश्यम 3, 12वें दिन नहीं थमी कमाई

    drishyam 3 worldwide collection day 12 (1)

    ओवरसीज मार्केट में 'दृश्यम 3' का दबदबा

    2026 में रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के बाद किसी फिल्म का ओवरसीज मार्केट में दबदबा देखने को मिला है, तो वह मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर मूवी 'दृश्यम 3' है। इस फिल्म ने 12 दिनों के अंदर ही ओवरसीज मार्केट में 110 करोड़ की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    drishyam 3 worldwide collection day 12 (2)

    अगर फिल्म की सभी भाषाओं में कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने मलयालम में कुल 86.25 करोड़, तेलुगु में 7.42 करोड़, तमिल में 3.55 करोड़, कन्नड़ में 1.68 करोड़ तक का कुल कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 114.76 करोड़ तक का हुआ है, जो किसी रीजनल फिल्म के हिसाब से बहुत ही बेहतरीन है। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 10: वीकेंड पर छा गई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', संडे को कमाई से कर दिया सबको पस्त