Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Box Office Day 12: 100 करोड़ की दहलीज पर खड़ी Mohanlal की दृश्यम 3, 12वें दिन नहीं थमी कमाई

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 08:24 PM (IST)

    Drishyam 3 Collecion Day 12: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज के 12वें दिन भी कमाई से प्रभावित किया है। ...और पढ़ें

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का राज

    2. 12वें दिन दृश्यम 3 ने किया इतना कलेक्शन

    3. मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने किया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 जल्द ही रिलीज के दो सप्ताह का सफर पूरा कर लेगी। इस दौरान ये मूवी सिनेमाघरों में जनता की फेवरेट बनी हुई है और उनका भरपूर मनोरंजन कर रही है।

    इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 का प्रदर्शन उम्दा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 12वें दिन दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    12वें दिन दृश्यम 3 का कलेक्शन

    निर्देशक जीतू जोसेफ की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी किस्त का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। बीते 21 मई को मोहनलाल स्टारर इस मूवी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया गया। हिंदी को छोड़कर बाकी 4 अन्य भाषा मलयालम, तमिल, तेलुग और कन्नड़ में ये मूवी थिएटर्स में लगातार जारी है और ऑडियंस को अपनी तरफ खींच रही है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 10: वीकेंड पर छा गई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', संडे को कमाई से कर दिया सबको पस्त

    drishyam 3 box office collection day 6

    बीते वीकेंड पर धुआंधार कलेक्शन करने वाली दृश्यम 3 ने दूसरे मंडे को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। गौर किया जाए दृश्यम 3 के रिलीज के 12वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर मोहनलाल की इस सस्पेंस थ्रिलर ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए करीब 3 करोड़ का कारोबार किया है, जो वर्किंग डे के हिसाब से ठीकठाक आंकड़ा माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    Drishyam 3  Box Office Day 5

    इसके साथ ही चर्चा की जाए दृश्यम 3 के कुल कलेक्शन की तरफ तो अब ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से थोड़ी ही दूर है और इसकी नेट कमाई 98 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

    इस तरह से अपनी पिछली दो फिल्में दृश्यम और दृश्यम 2 के बाद अब मोहनलाल और जीतू जोसेफ की दृश्यम की तीसरी किस्त भी सफलता की डगर पर चल पड़ी है। फिल्म की कमर्शियल सक्सेस को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को दृश्यम 3 काफी पसंद आई है।

    इस मूवी में नजर आएंगे मोहनलाल

    दृश्यम 3 की अपार सफलता के बाद मोहनलाल की अपकमिंग मूवीज की तरफ सबका ध्यान केंद्रित है। गौर किया जाए उनकी अगली फिल्म की तरफ तो उसका ऑफिशियल टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन L367 के तौर पर अभिनेता उसकी घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इस मूवी का निर्देशन साउथ के मशहूर फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Box Office: शनिवार को चार फिल्मों का 'दंगल', Drishyam 3 ने मारी बाजी; 44 दिन बाद भी 'भूत बंगला' का खौफ जारी