Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: शनिवार को चार फिल्मों का 'दंगल', Drishyam 3 ने मारी बाजी; 44 दिन बाद भी 'भूत बंगला' का खौफ जारी

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:26 PM (IST)

    Box Office Report: इस वक्त सिनेमाघरों में चार फिल्मों का बोलबाला है। किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है, जानिए इस बारे में... ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक... सिनेमाघरों में रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक और एक्शन फिल्मों का तांडल जारी है। एक तरफ रोमांटिक फिल्म करोड़ों कमा रही है दूसरी ओर डेढ़ महीने बाद भी हॉरर फिल्म का बोलबाला है।

    डेढ़ महीने पहले सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) रिलीज हुई थी जो अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। इस बीच राजा शिवाजी (Raja Shivaji), चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) और साउथ फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) आईं जो इस वक्त जमकर नोट छाप रही हैं।

    चांद मेरा दिल का कलेक्शन

    अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को भी करोड़ों में कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का नौवें दिन का कारोबार 1.40 करोड़ के करीब है। कुल मिलाकर फिल्म ने 22.15 करोड़ रुपये के लगभग नेट कलेक्शन कर लिया है।

    राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी पहले दिन से ही धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 30वें दिन करीब 1 करोड़ के आसपास कारोबार किया है। फिल्म ने भारत में कुल करीब 95 करोड़ कमा लिए हैं और ग्रॉस कलेक्शन 111 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और विद्या बालन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मोहनलाल की मलयालम सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 रिलीज के बाद से ही धुआंधार कमाई कर रही है। 10 दिन में फिल्म ने खूब कमाई की। दूसरे शनिवार को कमाई बॉलीवुड फिल्मों से भी ज्यादा रहा। फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.09 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अभी तक मलयालम फिल्म का कारोबार 90.34 करोड़ के करीब है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के पार है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 7: दृश्यम 3 ने हथिया लिया पूरा बॉक्स ऑफिस, हफ्तेभर में धड़ल्ले से छापे नोट

    Mohanlal drishyam 3

    भूत बंगला का कलेक्शन

    भूत बंगला पिछले महीने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का खौफ डेढ़ महीने बाद भी है। अक्षय कुमार की फिल्म ने 44वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये के करीब कारोबार किया है जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बड़ी बात है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 178.20 करोड़ रुपये हो गया है जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211.12 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: मोहनलाल की फिल्म का Box Office पर बजा डंका, दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई