Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Box Office Day 7: दृश्यम 3 ने हथिया लिया पूरा बॉक्स ऑफिस, हफ्तेभर में धड़ल्ले से छापे नोट

    Updated: Wed, 27 May 2026 09:13 PM (GMT+05:30)

    Drishyam 3 Collecion Day 7: लेटेस्ट साउथ फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज के 7वें दिन भी अच्छा कारोबार करके दिखाया है। ...और पढ़ें

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का राज

    2. 7वें दिन दृश्यम 3 ने किया इतना बिजनेस

    3. मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चाएं काफी हो रही हैं। सिनेमाघरों में ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है। कमर्शियल तौर पर इस मूवी ने भी कमाल करके दिखाया है।

    इसका अंदाजा आप दृश्यम 3 की रिलीज के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं बुधवार को दृश्यम 3 ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    दृश्यम 3 की शानदार कमाई जारी

    बुधवार को दृश्यम 3 की रिलीज के पूरा एक सप्ताह हो गया है। इस पूरे वीक में मोहनाल की दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत जारी रखी है। ओपनिंग वीकेंड तक 50 करोड़ का आंकड़ पार करने के बाद अगले तीन दिनों में ये सस्पेंस थ्रिलर 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की Suspense Thriller ने मारा यू-टर्न, बॉक्स ऑफिस पर जारी बंपर कमाई

    Drishyam 3  Box Office Day 5

    गौर किया जाए अब दृश्यम 3 के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बुधवार को इस मूवी के खाते में 6 करोड़ की मोटी रकम आई है, जो वर्किंग डे के हिसाब से कमाई का एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही अब दृश्यम 3 की टोटल कमाई 73 करोड़ के पार निकल गई है।

    drish

    ऐसे में पहले हफ्ते में ही मोहनलाल की दृश्यम 3 ने सफलता की पहली सीढ़ी को पार कर लिया है। मालूम हो कि साउथ की दृश्यम की सक्सेस के बाद अब इस साल आने वाली बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की दृश्यम 3 के हिट होने के चांसेस काफी अधिक बढ़ गए हैं। बता दें कि अजय की दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

    खबरें और भी

    दृश्यम 3 वीकली कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन- 15.85 करोड़

    • दूसरा दिन- 11.05 करोड़

    • तीसरा दिन- 13.70 करोड़

    • चौथा दिन- 13.85 करोड़

    • पांचवा दिन- 7.70 करोड़

    • छठा दिन- 6.50 करोड़

    • सातवां दिन- 6 करोड़

    • टोटल कलेक्शन- 74.65 करोड़

    तो कुछ इस प्रकार से मोहनलाल की दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले दिन से लेकर सातवें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक ये सस्पेंस थ्रिलर आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: लेटेस्ट रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही मोहनलाल की फिल्म, 7वें दिन छापे करारे नोट