Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Worldwide Collection: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई कर रही 'दृश्यम 3', दुनियाभर के Box Office पर छापा मोटा पैसा

    Updated: Tue, 26 May 2026 08:13 AM (IST)

    वीकेंड के बाद आइए देखते हैं पांचवें दिन मोहनलाल ( Mohanlal) की क्राइम ड्रामा ने दुनियाभर में कितनी कमाई की? ...और पढ़ें

    दुनियाभर में दृश्यम 3 ने छापा मोटा पैसा

    दुनियाभर में दृश्यम 3 ने छापा मोटा पैसा 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर दृश्यम 3 ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया और अब आइए देखते हैं फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन।

    दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    दृश्यम 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 15.85 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ रुपये की कमाई की औऱ तीसरे दिन 13.70 करोड़ रुपये कमाए।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: वीकेंड पर 'दृश्यम 3' का भौकाल, दुनियाभर के Box Office पर छाप डाले करोड़ों

    drishyam 3

    रविवार को फिल्म की कमाई 13.85 करोड़ रही, हालांकि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। अब तक डबल डिजीट में कमाई कर रही फिल्म अब सिंगल डिजीट में आ गई है। फिल्म ने सोमवार को 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 61.80 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 71.74 करोड़ रुपये हो गई है।

    दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 156.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसमें 84.40 करोड़ रुपये ओपरसीज कलेक्शन शामिल है।

    दृश्यम 3 कलेक्शन डे 5- 7.35 करोड़ रुपये

    दृश्यम 3 नेट इंडिया कलेक्शन- 61.80 करोड़ रुपये

    दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 156.14 करोड़ रुपये

    drishyam 3 (2)

    दृश्यम 3 के बारे में

    दृश्यम 3 एक 2026 भारतीय मलयालम भाषा की क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित, यह दृश्यम 2 (2021) की अगली कड़ी और दृश्यम फिल्म सीरीज की तीसरी किस्त है। फिल्म में मोहनलाल (Mohanlal) के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजोन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 5: मंडे टेस्ट में पास हुई दृश्यम 3, वीक डे में मोटी कमाई से मारी बाजी