Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Box Office Day 5: मंडे टेस्ट में पास हुई दृश्यम 3, वीक डे में मोटी कमाई से मारी बाजी

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:39 PM (IST)

    मोहनलाल स्टारर लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का कब्जा

    2. मोहनलाल की दृश्यम 3 ने जीता फैंस का दिल

    3. पांच दिन में कर लिया है इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में अगर कोई फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है तो वह साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मूवी दृश्यम 3 है। हाल ही में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली निर्देशक जीतू जोसेफ की इस सस्पेंस थ्रिलर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

    यही वजह हो जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में दृश्यम 3 शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के पांचवे दिन भी मोहनलाल की इस लेटेस्ट फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन का सिलसिला बरकरार रखा है। आइए जानते हैं कि सोमवार को दृश्यम 3 की कमाई कितनी रही है। 

    पांचवें दिन दृश्यम 3 का कलेक्शन

    साल 2013 में मलयालम सिनेमा में दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरूआत हुई थी, जिसमें मोहनलाल पहली बार जॉर्ज कुट्टी की भूमिका में नजर आए। पहले बार की सफलता के करीब 8 सालों बाद साल 2021 में दृश्यम 2 आई औह पहले भाग की तरह ये भी कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल रही। अब 2026 में दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को रिलीज किया गया है, जो फिलहाल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: वीकेंड पर 'दृश्यम 3' का भौकाल, दुनियाभर के Box Office पर छाप डाले करोड़ों

    drishayma

    दृश्यम 3 को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी बदौलत ये सस्पेंस थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पांचवें दिन दृश्यम 3 ने करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि नए हफ्ते के शुरुआती दिन के आधार पर कमाई का अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। 

    खबरें और भी

    drish

    इस तरह से मोहनलाल की दृश्यम 3 मंडे टेस्ट में पूरी तरह से पास हो गई है। गौर किया जाए दृश्यम 3 के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ भारत में अब तक ये मलयालम फिल्म करीब 60 करोड़ के आस-पास कमा चुकी है। 

    दृश्यम 3 कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन- 15.85 करोड़

    • दूसरा दिन- 11.05 करोड़

    • तीसरा दिन- 13.70 करोड़

    • चौथा दिन- 13.85 करोड़

    • पांचवा दिन- 5 करोड़

    • टोटल कलेक्शन- 59.55 करोड़

    इस तरह से ओपनिंग डे से लेकर अब तक मोहनलाल की दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 4: मोहनलाल की दृश्यम 3 ने कब्जाया बॉक्स ऑफिस, संडे की कमाई से भर दी मेकर्स की झोली