Drishyam 3 Box Office Day 4: मोहनलाल की दृश्यम 3 ने कब्जाया बॉक्स ऑफिस, संडे की कमाई से भर दी मेकर्स की झोली
Drishyam 3 Collecion Day 4: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 इन दिनों सिनेमाघरों ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है। ...और पढ़ें

दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है दृश्यम 3
चौथे दिन मूवी ने कर डाली बंपर कमाई
मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी कमाल की मूवीज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है, जो फिलहाल लेटेस्ट रिलीज दृश्यम 3 को लेकर भी नजर आ रहा है। लंबे समय से फैंस इस सस्पेंस थ्रिलर का इंतजार कर रहे थे और अब सिनेमाघरों में आने के बाद दृश्यम 3 ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।
रिलीज के चौथे दिन दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को इस मलयालम मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
चौथे दिन दृश्यम 3 ने किया कमाल
गुरुवार को दृश्यम 3 को थिएटर्स में रिलीज किया गया है। माना जा रहा था कि वीकेंड पर ये मूवी धमाकेदार कमाई करती हुई नजर आएगी और ऐसा ही होता हुआ फिलहाल कुछ नजर आ रहा है। गौर किया जाए दृश्यम 3 के चौथे दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर मोहनलाल की इस मूवी ने रविवार को करीब 16 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि पिछले तीन दिनों की तुलना में सबसे अधिक है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के सेट से Prakash Raj ने शेयर की अनदेखी फोटो, खुशी से उछले फैंस; आमने-सामने होंगे 'सिंघम' और 'जयकांत'

इस तरह से अब तक रिलीज के पहले चार दिनों में दृश्यम 3 ने टोटल 56 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही अब दृश्यम 3 का ओपनिंग वीकेंड कमर्शियल तौर पर अच्छे नोट पर जाकर खत्म हुआ है।

इस तरह से दृश्यम की फ्रेंचाइज की ये तीसरी किस्त भी सफलता की ओर आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। फिल्म ने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर फैंस का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि निर्देशक जीतू जोसेफ और मोहनलाल की दृश्यम 3 की उम्मीदों के हिसाब से एकदम खरी उतरती हुई नजर आ रही है।
खबरें और भी
क्या सुलझी दृश्यम 3 की गुत्थी
दृश्यम 3 में मोहनलाल ने जॉर्ज कुट्टी की भूमिका को अदा किया है। तीसरे पार्ट में पुलिस ऑफिसर के बेटे के मर्डर में जॉर्ड को अरेस्ट किया जाता है या नहीं इस मामले पर फोकस किया जाता है। लेकिन दृश्यम 3 को देखने पर आपको पता लगेगा कि इसमें अभी कई राज दफन हैं।