Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका, शुक्रवार को डबल डिजिट में हुई कमाई

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:11 AM (IST)

    मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई। जानिए कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन? ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) सुपरस्टार के जन्मदिन के अवसर पर 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'दृश्यम 2' का सीक्वल और लोकप्रिय 'दृश्यम' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है। समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

    इस थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, पहले दिन के दमदार प्रदर्शन की तुलना में इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: 'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन बिगाड़ा 'राजा शिवाजी' का खेल, हुई बंपर कमाई

    कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

    सैकनिल्क के अनुसार, मलयालम वर्जन वाली 'दृश्यम 3' ने भारत में दूसरे दिन 4,886 शो में 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अन्य भाषाओं की बात करें तो फिल्म ने कन्नड़ में लगभग 10 लाख रुपये, तमिल में 40 लाख रुपये और तेलुगु में 70 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही, 'दृश्यम 3' का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 26.90 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि रिलीज के सिर्फ दो दिनों में इसका ग्रास कलेक्शन 31.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    Drishyam (6)

    दुनियाभर में छाई दृश्यम 3

    दृश्यम 3 विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। मोहनलाल की इस थ्रिलर फिल्म ने दूसरे दिन ही विदेशों में 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इससे इसका कुल इंटरनेशनल ग्रास कलेक्शन 45 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन मात्र दो दिनों में 76.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल ने प्रतिष्ठित किरदार जॉर्जकुट्टी की भूमिका में वापसी की। उनके साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी अपने-अपने किरदारों में लौटे हैं।

    Drishyam (2)

    कितना था मोहनलाल की फिल्म का बजट?

    दृश्यम 3 के निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके बजट की घोषणा नहीं की है। लेकिन खबरों के मुताबिक यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। शानदार ओपनिंग के बाद अगर फिल्म आने वाले कुछ हफ्तों में ऐसा ही शानदार प्रदर्शन बनाए रखती है तो बजट भी आसानी से निकाल लेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 की ताबड़तोड़ कमाई के बीच OTT पर आ रही Mohanlal की फिल्म, सिनेमाघरों के बाद घर-घर में मचाएगी तबाही