Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 की ताबड़तोड़ कमाई के बीच OTT पर आ रही Mohanlal की फिल्म, सिनेमाघरों के बाद घर-घर में मचाएगी तबाही

    Updated: Fri, 22 May 2026 09:53 PM (IST)

    Mohanlal की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। Drishyam 3 के बीच ओटीटी पर एक्शन थ्रिलर का धमाका होगा। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आ रही मोहनलाल की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर आ रही मोहनलाल की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की ताबड़तोड़ कमाई के बीच मोहनलाल (Mohanlal) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धांसू एक्शन करने आ रहे हैं। अभिनेता की एक मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है।

    यह फिल्म है 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मोहनलाल और ममूटी स्टारर पैट्रियट (Patriot)। यह एक्शन थ्रिलर मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी जिसको लेकर रिलीज से पहले खूब बज बना था।

    हालांकि, फिल्म को सिनेमाघरों मे ंज्यादा दर्शक नहीं मिले। भले ही फिल्म थिएटर्स में न चली हो, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार हो रहा था। अब आखिरकार पता चल गया है कि फिल्म कब ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। 

    एक महीने में ही ओटीटी पर पैट्रियट की दस्तक

    मोहनलाल और ममूटी की स्पाई पॉलिटिकल थ्रिलर पैट्रियट एक महीने बाद ही सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। शुक्रवार को फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया गया और बताया गया कि यह किस पर आएगी। 

    किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी पैट्रियट?

    महेश नारायणन के निर्देशन में बनी फिल्म पैट्रियट ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 मलयालम पर स्ट्रीम होने वाली है। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो आप इसे ओटीटी पर 5 जून से देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Patriot Box Office: मोहनलाल-Mammootty की फिल्म ने किया धांसू ओपनिंग कलेक्शन, Action Thriller पर हुई नोटों की बारिश

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by ZEE5 Malayalam (@zee5malayalam)

    पैट्रियट हिट थी या फ्लॉप?

    मोहनलाल और ममूटी साउथ सिनेमा के सबसे बड़ा स्टार्स में से एक हैं। उनकी फिल्में ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं, लेकिन पैट्रियट के साथ ऐसा नहीं हुआ। मोटा बजट, बड़ी स्टार कास्ट भी फिल्म को बचा नहीं पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म की कमाई करीब 80 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड हुई थी। बजट न वसूल पाने के चलते यह फिल्म फ्लॉप हो गई। अब देखते हैं कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। 

    यह भी पढ़ें- 'बहुत बड़ा मुद्दा नहीं,' Patriot के फेलियर पर मोहनलाल की दो टूक, ऑडियंस पर कसा तंज

    खबरें और भी