Patriot X Review: मोहनलाल-Mammootty की परफॉर्मेंस ने जीता दिल; फिर कहां दर्शकों को निराश कर गई Action Thriller?
Mohanlal और Mammootty स्टारर एक्शन फिल्म को देखने से पहले पढ़ें दर्शकों की फिल्म के बारे में क्या राय है? ...और पढ़ें

मोहनलाल और ममूटी की पैट्रियट रिलीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब मलयालम इंडस्ट्री के दो बड़े 'M' एक नई फिल्म के लिए फिर से साथ आते हैं, तो आप पक्का मान सकते हैं कि दर्शक उसे देखने जरूर आएंगे। 'पैट्रियट' (Patriot) फिल्म जिसमें मोहनलाल और ममूटी मुख्य भूमिकाओं में हैं; 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 13 साल बाद वे पहली बार किसी फिल्म में एक साथ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म में एक कर्नल और एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट वाली यह फिल्म, अपनी स्टार पावर और विरासत की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है यह तो आगे पता लच ही जाएगा लेकिन फिलहाल दर्शकों को यह कैसी लेगी, आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Teaser: फाइनल चैप्टर में खुलेगा 'जॉर्ज कुट्टी' का रहस्य, सस्पेंस से भरपूर 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज
Patriot के बारे में
महेश नारायणन (Mahesh Ranayanan) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ममूट्टी एक रिटायर्ड JAG ऑफिसर, डैनियल जेम्स, उर्फ विमथन का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें पहले किसी साजिश में फंसाया गया था। अब उन्हें मोहनलाल के किरदार, कर्नल रहीम नाइक के साथ मिलकर एक सर्विलांस से जुड़ी समस्या का पता लगाना है, जो जल्द ही एक बहुत बड़ी साजिश के रूप में सामने आती है।
जब देश की सुरक्षा दांव पर होती है, तो इन दोनों को मिलकर अपराधियों का पर्दाफाश करना होता है, उनके ऑपरेशन को रोकना होता है, और विमथन पर लगे आरोपों को हटाकर उनका नाम साफ करना होता है। इन दो बड़े सितारों के अलावा, Patriot की स्टारकास्ट में फहद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा और रेवती भी शामिल हैं।
खबरें और भी
पेट्रियट एक्स रिव्यू
फिल्म के रिलीज होते ही मोहनलाल और ममूटी के फैंस, थिएटर में उमड़ पड़े और उन्होंने 'फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो' के टिकट बुक किए, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर जाकर अपनी राय भी जाहिर की। फिल्म को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं; जहां कई लोगों ने इसकी 'मास अपील' की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसके निर्देशन की आलोचना की, और साथ ही इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि फिल्म के पहले हाफ में मोहनलाल का रोल काफी कम था।
#Patriot Review - BLOCKBUSTER 🔥💣
— Girish ✨ (@Girish__28) May 1, 2026
Rating - ⭐ ⭐ ⭐ ⭐
Patriot is not just a film..it’s a historic cinematic event. Directed by Mahesh Narayanan, this espionage thriller reunites the titans #Mammootty and #Mohanlal after nearly two decades and the result is pure fire. 🔥🔥… pic.twitter.com/HJLxWc6ml8
एक ने लिखा, 'पैट्रियोट सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक ऐतिहासिक सिनेमैटिक इवेंट है, ये थ्रिलर ममूटी और मोहनलाल को रीयूनाइट करती है लगभग दो दशकों के बाद और रिजल्ट एक दम फायर है'।
एक ने लिखा, 'बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक पावरफुल पैट्रियोटिक स्टोरी। ममूटी बतौर हीरो और मोहनलाल मोहनलाल ने हर एक सीन को शानदार बना दिया है। बीजीएम बढ़िया और फहद फासिल ने भी अच्छा काम किया है'।
#patriot 1st half: a very slow start, initial portions could have been better! Staging and character development good, mamooka covers entire first half.. all about a secret program run by a corporate to spy on civilians for something big and mamooka to expose them…from pre…
— Asok Reviews (@itsmeasok) May 1, 2026
एक दर्शक ने लिखा, 'पैट्रियट का फर्स्ट हॉफ काफी दिलचस्प है, ये एक स्लो बर्न थ्रिलर है, बिना किसी एलिवेशन मूमेंट के। इंटरवल का पंच भी शानदार था लेकिन हां मोहनलाल फर्स्ट हाफ में नहीं दिखते हैं'। पैट्रियट मूवी एक एवरेज फिल्म है, ममूटी और मोहनलाल ने बेहतरीन काम किया है लेकिन राइटिंग थोड़ी और बेहतर हो सकती थी। देख सकते हैं लेकिन कुछ यादगार नहीं है'।
#Patriot 4/5 ⭐
— Kavya Awasthi (@Kavya1140) May 1, 2026
Powerful patriotic story with great performances. Mammootty commands as the hero, while Mohanlal elevates every scene with brilliant characterisation and screen presence. Kubo and Fahadh deliver strong support. BGM and music hit the right notes.#patriotreview pic.twitter.com/pwkhQGI6Eu
मोहनलाल और ममूटी की जासूसी थ्रिलर (स्पाई थ्रिलर) 1 मई, 2026 से सिनेमाघरों में चल रही है।