Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बहुत बड़ा मुद्दा नहीं,' Patriot के फेलियर पर मोहनलाल की दो टूक, ऑडियंस पर कसा तंज

    Updated: Tue, 12 May 2026 01:51 PM (IST)

    साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता मोहनलाल ने हाल ही में फिल्म पैट्रियट की असफलता पर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

    पैट्रियट फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    पैट्रियट फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पैट्रियट की असफलता पर बोले मोहनलाल

    2. साउथ सुपरस्टार ने दर्शकों पर कसा तंज

    3. ममूटी संग नजर आए थे मोहनलाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी की एक्शन थ्रिलर फिल्म पैट्रियट का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ममूटी और मोहनलाल के स्टारडम को मद्देनजर रखते हुए ऐसा माना जा रहा था कि पैट्रियट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। लेकिन एक बार फिर से ऑडियंस ने बड़े स्टार का वाला ट्रेंड खारिज कर दिया और पैट्रियट कमर्शियल तौर पर सफल नहीं हो पाई। 

    इस बीच मोहनलाल ने पैट्रियट की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है और इसको लेकर इशारों ही इशारों में जनता पर तंज कसा है। आइए जानते हैं कि मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ने क्या कहा है।

    पैट्रियट की असफलता पर बोले मोहनलाल

    मोहनलाल साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए वह काफी जाने जाते हैं। हाल ही में गलत्ता प्लस को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में पैट्रियट के फेलियर को लेकर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा- 

    यह भी पढ़ें- 'राजा शिवाजी' के रास्ते का कांटा बनी Patriot, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बरसात

    Patriot movie

    सच बताऊं तो मुझे इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। लेकिन फिर वही बात याद आती है कि लोग किरदार से हटकर एक्टर पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। ऐसा होता है और हम इसे कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं बना सकते। फिल्म की कहानी में कोई खराबी नहीं थी, ये अपनी जगह एक दम फिट थी।

    Patriot movie (1)

    यही कारण था, जो मैं इस मूवी को करने के लिए राजी हुआ। मैं जब भी कोई मूवी करता हूं तो उसमें अपनी 100 प्रतिशत देता हूं। पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम और किरदार पर फोकस करता हूं। किसी फिल्म की सफलता का अंदाजा पहले से नहीं लगाया जा सकता। 

    खबरें और भी

    इस तरह से मोहनलाल ने ममूटी संग पैट्रियट की असफलता पर अपनी राय रखी है। बता दें कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई 25 करोड़ के करीब रही है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन लगभग 70 करोड़ रहा है। इसका कथित बजट 125 करोड़ बताया जा रहा है।

    इस मूवी में नजर आएंगे मोहनलाल

    पैट्रियट के बाद गौर किया जाए मोहनलाल की अपकमिंग मूवी के बारे में बात की जाए तो उसमें वह दृश्यम 3 है। 22 मई 2026 को ये सस्पेंस थ्रिलर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उनकी इस मूवी का फैंस बड़े लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल, Mammootty और मोहनलाल की 'पैट्रियट' इस दिन होगी रिलीज