'राजा शिवाजी' के रास्ते का कांटा बनी Patriot, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बरसात
लेटेस्ट रिलीज के तौर पर साउथ फिल्म पैट्रियट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दो दिन में मूवी ने अच्छा कारोबार कर लिया है। ...और पढ़ें
-1777804198948_m.webp)
पैट्रियट कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस छाई साउथ फिल्म पैट्रियट
एक साथ नजर आए ममूटी और मोहनलाल
दो दिन में पैट्रियट ने जमाया कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सिनेमाघरों में साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवी पैट्रियट को रिलीज किया गया है। मोहनलाल और ममूटी जैसे दिग्गजों से पैट्रियट का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
फिल्म के आते ही थिएटर्स में इसे ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है, जिसकी वजह से ये साउथ मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। रिलीज के दो दिन के भीतर पैट्रियट अच्छा कारोबार करती हुई नजर आ रही है और मराठी फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज के बाद भी हार मानने को तैयार नहीं है।
पैट्रियट की अच्छी कमाई
बीते शुक्रवार को राजा शिवाजी और एक दिन जैसी फिल्म के अलावा साउथ सिनेमा की फिल्म पैट्रियट को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। मोहनलाल और ममूटी की इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है, जो इसकी अच्छी कमाई का कारण बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Patriot Box Office: मोहनलाल-Mammootty की फिल्म ने किया धांसू ओपनिंग कलेक्शन, Action Thriller पर हुई नोटों की बारिश

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पैट्रियट ने रिलीज के दूसरे दिन 6.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि, ओपनिंग डे की तुलना में पैट्रियट के दूसरी दिन की कमाई काफी कम रही है, लेकिन आंकडे़ इतने बुरे नहीं हैं, जिनकी निंदा की जाए। दो दिन के भीतर पैट्रियट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
-1777806461718.jpg)
माना जा रहा है कि रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को पैट्रियट की कमाई में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। इस तरह से पैट्रियट ने राजा शिवाजी और एक दिन के सामने अपनी धाक जमाने की पूरी कोशिश की है।
खबरें और भी
पैट्रियट कलेक्शन ग्राफ
पहला दिन- 10 करोड़
दूसरा दिन- 6.15 करोड़
टोटल कलेक्शन- 16.15 करोड़
राजा शिवाजी और एक दिन का हाल
पैट्रियट के अलावा गौर किया जाए राजा शिवाजी और एक दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो दो दिन के भीतर रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी ने कुल 23 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जबकि जुनैद खान की एक दिन के खाते में महज 2.15 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह से मोहनलाल की पैट्रियट कमाई के मामले में दूसरे नंबर-2 पर रही है।