Raja Shivaji के आगे 'एक दिन' भी नहीं टिक पाई आमिर खान के बेटे की फिल्म, कमाई बंटाधार
सुपरस्टार आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान की लेटेस्ट फिल्म एक दिन को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ...और पढ़ें

एक दिन कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकी एक दिन
कमाई में फिसड्डी निकली जुनैद की फिल्म
राजा शिवाजी के वजह से हुआ बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म महाराज से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले सुपरस्टार आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान को अब भी बड़े पर्दे पर पहली हिट फिल्म का इंतजार है। हाल ही में रिलीज होने वाली उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी एक दिन भी फैंस की उम्मीदों पर खतरी उतरती हुई नजर नहीं आ रही है, जिसका अंदाजा आप मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
रितेश देशमुख स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी के आगे एक दिन को जोर नहीं चला है और दो दिन में फिल्म बेहद कम कमाई ही कर पाई है।
कमाई में फेल हुई एक दिन
1 मई को जुनैद खान और साउथ की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी स्टारर रोमांटिक फिल्म एक दिन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। मराठी मूवी राजा शिवाजी के साथ इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला। जैसा अनुमान लगाया जा रहा था कि एक दिन कमर्शियल तौर पर राजा शिवाजी का मुकाबला नहीं कर पाएगी, ठीक वैसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Ek Din ने ओपनिंग कलेक्शन से कर दिया हैरान, Raja Shivaji के सामने रोमांटिक फिल्म का हुआ ये हाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के दूसरे जुनैद की इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब महज 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया, जोकि बेहद कम है। इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म का कारोबार 1.37 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दो दिन के भीतर 2.15 करोड़ रुपये हो पाया है। जिससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म कमाई के मामले में एक दम फिसड्डी निकली है।

एक दिन के घटिया बिजनेस का अहम कारण फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले नेगेटिव रिव्यू हैं, जिसकी वजह से आमिर खान के बेटे की ये फिल्म अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है।
राजा शिवाजी का पड़ा असर
एक दिन की खराब कमर्शियल परफॉर्मेंस का सबसे बड़ा कारण रितेश देशमुख की मराठी मूवी राजा शिवाजी के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश रहा। जुनैद की रोमांटिक फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के आगे बेअसर साबित हुई है। यही वजह है, जो एक दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने में नाकाम रही है।