Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ek Din ने ओपनिंग कलेक्शन से कर दिया हैरान, Raja Shivaji के सामने रोमांटिक फिल्म का हुआ ये हाल

    Updated: Sat, 02 May 2026 08:45 AM (GMT+05:30)

    Ek Din Box Office Collection Day 1: आमिर खान निर्मित एक दिन (Ek Din) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया, इसका शुरुआती आंकड़ा सामने आ गया है। ...और पढ़ें

    एक दिन का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    एक दिन का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक ड्रामा 'एक दिन' (Ek Din Film) आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की दूसरी फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'लवयापा' के बाद उम्मीद थी कि जुनैद 'एक दिन' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे।

    'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। फिल्म पहले दिन करोड़ों रुपये का खाता खोल पाई या फिर लाखों में सिमट गई, जानिए इस बारे में...

    राजा शिवाजी से टकराई फिल्म

    1 मई को रिलीज हुई 'एक दिन' की टक्कर रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी (Raja Shivaji) के साथ हुई। ऊपर से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला का राज है और धुरंधर 2 भी दमदार कमाई कर रही है। इन फिल्मों के बीच 'एक दिन' अपनी जगह नहीं बना पाई।

     

    एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    राजा शिवाजी फिल्म से टकराकर 'एक दिन' को पहले दिन भारी नुकसान हुआ है। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन 1 करोड़ भी नहीं हो पाया। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 81 लाख रुपये का कारोबार किया है जो जुनैद की लवयापा (1.15 करोड़ ओपनिंग) से भी कम है।

    यह भी पढ़ें- Ek Din Review: साई पल्लवी की जबरदस्त एक्टिंग के बीच नीरस भरी कहानी, क्लाइमैक्स नहीं बन पाया शानदार

    खबरें और भी

    एक दिन की कहानी

    'एक दिन' से साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके बाद वह मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण में सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

    बात करें 'एक दिन' की कहानी की तो फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की कहानी दिनेश (जुनैद) की है जो मन ही मन अपनी कलीग मीरा (साई) से प्यार करता है, लेकिन उसे कुछ कह नहीं पाता है और तभी एक जापान की ट्रिप एक नया ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आती है।

    यह भी पढ़ें- 38 साल पुरानी 'कयामत' का संयोग; बेटे जुनैद की 'Ek Din' से आमिर की पहली फिल्म का कनेक्शन, हिट होगी मूवी?