Ek Din Teaser: साई पल्लवी के साथ रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे जुनैद, लिखेंगे प्यार और दर्द की कहानी
जुनैद खान और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'एक दिन' का टीजर 16 जनवरी को जारी किया गया। यह एक रोमांटिक ...और पढ़ें
-1768554163526_m.webp)
एक दिन में जुनैद और साईं पल्लवी (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुनैद खान (Junaid Khan ) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर फिल्म 'एक दिन' के निर्माताओं ने 16 जनवरी को इसका टीजर रिलीज कर दिया है। इसके पहले ही शॉट में रोमांटिक फिल्म की एक झलक देखने को मिल रही है। टीजर में कई शांत और इमोशनल रोमांटिक पलों के माध्यम से मुख्य किरदारों का परिचय कराया गया है। इससे ये पता चल रहा है कि फिल्म काफी भावनात्मक होने वाली है।
काफी खूबसूरत है बैकग्राउंड स्कोर
टीजर की शुरुआत जुनैद खान के किरदार से होती है जिसमें उनका किरदार सपनों, उम्मीद और प्यार की अनिश्चितता के बारे में बात करता है। वह “मीरा यानी साई पल्लवी से कहते हैं, 'मीरा मुझे तुम्हारी मुस्कान बहुत प्यारी लगती है। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारा दिल जीत पाऊंगा या नहीं, लेकिन क्या वे सचमुच सपने हैं अगर वे पहुंच से बाहर नहीं हैं? 'बैकग्राउंड में एक दिन और हो का म्यूजिक चल रहा है और साईं पल्लवी और जुनैद को हैप्पी मोमेंट्स सेलिब्रेट करते हुए भी दिखाया जा रहा है। बर्फ से ढके सीन्स और सर्दियों का मौसम इसे और भी खुशनुमा बना रहा है।
यह भी पढ़ें- Ramayana से रणबीर कपूर और यश के पोस्टर रिलीज डेट का चल गया पता! राम और रावण की पहली झलक से हिल जाएगी ऑडियंस?
पल्लवी को चाहिए फिल्मों वाला जादू
टीजर के अंत में साईं पल्लवी कहती हैं कि फिल्मों में कितना जादू होता है, सो मैजिकल। पर असली जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता। इस पर जुनैद कहते हैं कभी कभी होता है-'जादू'। सच कहूं तो टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि मूवी के अंदर वो रोमांटिक लव स्टोरी बनने की ताकत है जो बॉलीवुड लंबे समय से मिस कर रहा है। वहीं कई फैंस साई पल्लवी को पहली बार हिंदी बोलता सुनकर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस बार जुनैद ने भी अपनी एक्टिंग से निराश नहीं किया है। वह अपनी पिछली फिल्म लवयापा से बेहतर नजर आए।
कब रिलीज होगी फिल्म?
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।'एक दिन' 2016 में आई थाई फिल्म 'वन डे' का ऑफिशियल रीमेक है। साई पल्ल्वी ने एक दिन के साथ अपनी बॉलीवुड डेब्यू किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।