सबकुछ कॉपी किया है...Junaid Khan और Sai Pallavi की फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स ने की ट्रोलिंग
Ek Din Poster Faces Backlash: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और एक्ट्रेस साईं पल्लवी की अपकमिंग फिल्म एक दिन का पोस्टर मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया और ...और पढ़ें

जुनैद खान और साईं पल्लवी का पोस्टर सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल
HighLights
जुनैद खान और साईं पल्लवी का पोस्टर सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल
यूजर्स ने बताया फिल्म को कॉपी कैट
लोगों को पसंद आ रही जुनैद-साईं की केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के बेटे जुनैद खान, साई पल्लवी के साथ 'एक दिन' से बड़े पर्दे पर दूसरी बार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू होगा। अब मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है और नेटिजन्स ने इस पर अपनी राय दी है। कुछ लोगों ने ओरिजिनल फिल्म का पोस्टर कॉपी करने के लिए इसकी आलोचना की है और इंटरनेट पर इस पोस्टर को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
'एक दिन' के पोस्टर की आलोचना
'एक दिन' के मेकर्स ने गुरुवार को जुनैद खान और साईं पल्लवी का पोस्टर रिलीज किया। जल्द ही यह Reddit पर चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ लोगों ने कहा कि मेकर्स ने कोई मेहनत नहीं की और ओरिजिनल फिल्म का ही पोस्टर कॉपी कर लिया। कुछ लोगों ने तो इस रोमांटिक ड्रामा के टाइटल पर भी कमेंट किया। एक नेटिजन ने लिखा, 'पोस्टर बिल्कुल वैसा ही दिख रहा है'। दूसरे ने कमेंट किया, 'थाई फिल्म का रीमेक - ओरिजिनल फिल्म का ही पोस्टर इस्तेमाल किया है'। एक ने लिखा, 'टाइटल भी वही ट्रांसलेट करके उठा लिया है'। एक कमेंट में लिखा था, 'ओरिजिनल थाई फिल्म का नाम 'वन डे' था। इन लोगों ने एक दिन कर दिया'।
-1768542875020.png)
यह भी पढ़ें- Ramayana की 'सीता' बनने वाली थीं डॉक्टर, 1.6 बिलियन व्यूज वाले इस गाने ने बदली थी Sai Pallavi किस्मत
यूजर्स ने एआई को बता दिया बेहतर
एक रेडिट यूजर ने कहा, 'पोस्टर भी कॉपी किया गया है। AI को सच में सब कुछ संभाल लेना चाहिए। असली क्रिएटर्स फ्रेम दर फ्रेम कॉपी करने में बिजी हैं'। दूसरी ओर लोगों ने यह भी शेयर किया कि साई पल्लवी और जुनैद खान कपल के तौर पर अच्छे लग रहे हैं, और वे उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें 'क्लार्क केंट और लोइस लेन' भी कहा।
फिल्म के बारे में
'एक दिन' फिल्म थाई फिल्म 'वन डे' का रीमेक है, इसे 1 मई 2026 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। इसे सुनील पांडे डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम मेरे रहो होने वाला था। जुनैद ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2024 में आई महाराज से किया था और फिर उन्हें जाह्नवी कपूर के साथ लवयापा में देखा गया।