Drishyam 3 Worldwide Collection: 'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन बिगाड़ा 'राजा शिवाजी' का खेल, हुई बंपर कमाई
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन ही दिन अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया है। जानिए दुनियाभर में कैसी ...और पढ़ें
-1779425512367_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।
पहले दिन डबल डिजिट में हुई कमाई
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। कई दर्शकों ने जॉर्जकुट्टी के रूप में उनके अभिनय की एक बार फिर सराहना की है। मोहनलाल की इस मच अवेटेड थ्रिलर को कई भाषाओं में रिलीज किया गया और पहले ही दिन शानदार कमाई के साथ इस सभी को चौंका दिया है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन 5,506 शो में 15.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
-1779426066488.jpg)
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर हल्ला-बोल, रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही कर डाली धांसू कमाई
दुनियाभर में दृश्यम 3 की शानदार कमाई
वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन बेहद शानदार रहा। दृश्यम 3 ने ओवरसीज 25 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन किया। इस तरह मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
दृश्यम को सबसे पहले साल 2013 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया और 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी। कोविड-19 महामारी के कारण दृश्यम 2 को 2021 में सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था।
-1779426093884.jpg)
किसने किया था सबसे ज्यादा कलेक्शन?
वहीं मोहनलाल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्शन फिल्मों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम एल2 एम्पुरान का आता है। इसने पिछले साल पहले दिन 21 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा उनकी क्राइम थ्रिलर, थुदारुम ने 5.45 करोड़ रुपये कमाए, और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हृदयपूर्वम ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए। उनकी एक्शन फिल्म वृषभा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और सिर्फ 0.60 करोड़ रुपये ही कमा पाई।
दृश्यम 3 को की कहानी जीतू जोसेफ ने लिखी है। उन्होंने इसे डायरेक्ट भी किया है। आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुम्बावूर ने इसका निर्माण किया है। मोहनलाल, मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरथ ने फिल्म में अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं। यह फिल्म जॉर्जकुट्टी की अपने परिवार को हर मुश्किल से बचाने की एक इमोशनल कहानी को आगे बढ़ाती है।