विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर हल्ला-बोल, रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही कर डाली धांसू कमाई

Published: Thu, 21 May 2026 06:19 PM (IST)

दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग के बाद अब रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर भी कहर ...और पढ़ें

दृश्यम 3 की कुछ घंटे में भरी झोली/ फोटो- Instagram

दृश्यम 3 की कुछ घंटे में भरी झोली/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई महीनों के इंतजार के बाद फाइनली मोहनलाल(Mohanlal drishyam 3) की मलयालम फिल्म 'दृश्यम-3' ने सिनेमाघरों में हल्ला बोल दिया है। 21 मई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में एक बार फिर से 'जॉर्जकुट्टी' बनकर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने धमाल मचा दिया है।

इस फिल्म का प्री-सेलिंग बिजनेस तो धमाकेदार हुआ ही है, लेकिन रिलीज के चंद घंटों के भीतर 'दृश्यम-3' ने सॉलिड कमाई कर मेकर्स की झोली भर दी है। मूवी ने अभी तक 4 भाषाओं में कितनी कमाई की है, चलिए आपको बताते हैं।

कुछ ही घंटों में दृश्यम 3 ने दिखाया कमाल

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 मई को रिलीज हुई जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी थर्ड इंस्टॉलमेंट ने सुबह से लेकर 6 बजे तक इंडिया में कुल नेट कमाई 5.73 करोड़ तक की कर ली है। जहां कन्नड़ में फिल्म ने 7 लाख, मलयालम में 4.92 करोड़, तमिल में 19 लाख और तेलुगु में तकरीबन 55 लाख का बिजनेस किया है। इस मूवी को कुल 3,593 शोज मिले हैं। हालांकि, यह 'दृश्यम-3' के शुरुआती आंकड़े हैं, रात तक यह आंकड़े काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और साथ ही कई साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड टूट सकता है। 

यह भी पढ़ें- 11 साल पहले आई हिट क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस ऐसा कि सामने था कातिल फिर भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

drishyam 3 collection  (1)

दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में भी उड़ाया गर्दा

तमिल-तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग कमाई काफी अच्छी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल की फिल्म ने दुनियाभर में रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 35 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

जिस तरह से फिल्म का प्री-सेलिंग बिजनेस हुआ था, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ही फिल्म दुनियाभर में 50 से 55 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है। वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 की सबसे ज्यादा डिमांड गल्फ कंट्रीज, नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां मूवी की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई है।

drishyam 3 collection

कब आएगा दृश्यम 3 का हिंदी वर्जन?

अभी जहां 'दृश्यम-3' का मलयाली वर्जन ऑडियंस के सामने आया है, तो वहीं अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू स्टारर इस फिल्म का हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 से देखने से पहले, भूलकर भी मिस न करें Mohanlal की महा सस्पेंस थ्रिलर, ओटीटी पर यहां मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।