Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 से देखने से पहले, भूलकर भी मिस न करें Mohanlal की महा सस्पेंस थ्रिलर, ओटीटी पर यहां मौजूद

    Updated: Thu, 21 May 2026 05:13 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ऐसी है, जो दृश्यम 3 पर भारी पड़ती है। ...और पढ़ें

    मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर (फोटो क्रेडिट - आईएमडीबी)

    मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर (फोटो क्रेडिट - आईएमडीबी)

    HighLights

    1. ओटीटी पर बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर है ये फिल्म

    2. मोहनलाल की दृश्यम 3 आज हुई रिलीज

    3. दृश्यम 3 पर भी भारी पड़ती है ये मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में आज से मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की कल्ट मूवी फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी किस्त रिलीज कर दी गई है। दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, जिसकी वजह फिल्म का सस्पेंस थ्रिलर जॉनर है। 

    लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मोहनलाल ने अपने करियर में एक ऐसी फिल्म भी की है, जिसमें दृश्यम 3 से ज्यादा सस्पेंस देखने को मिलता है और ओटीटी पर वह मस्ट वॉच मूवी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

    ओटीटी पर मस्ट वॉच है मोहनलाल की ये फिल्म

    सिनेमा जगत में जब भी बात सस्पेंस थ्रिलर की जाती है, तो उसमें मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ की दृश्यम फ्रेंचाइज का नाम जरूर लिया जाता है। लेकिन अगर में आप से कहूं एक और अन्य साउथ मूवी ऐसी है, जिसकी कहानी में काफी गहरा रहस्य छिपा होता है और वह मोहनलाल के करियर की सबसे शानदार मूवीज भी मानी जाती है। दरअसल उस फिल्म का नाम है, थुडारम (Thudarum)। 

    thudarum ott (2)

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 X Review: आ गया 'दृश्यम 3' का पहला रिव्यू, सस्पेंस-ट्विस्ट देखकर खुली रह गईं फैंस की आंखे

    जी हां, बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली मलयालम सिनेमा की थुडारम भी अपने आप में सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर जानी जाती है। इस मूवी के जरिए मोहनलाल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। थिएटर्स के अलावा ओटीटी पर भी थुडारम काफी लंबे समय तक टॉप ट्रेंडिंग में बनी रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर फैंस इसे देखना पसंद करते हैं। 

    खबरें और भी

    thudarum ott

    दृश्यम फ्रेंचाइज की तरह थुडारम में मोहनलाल ने फैमिली मैन की भूमिका को अदा किया है, जो अपने बेटी की रहस्यमयी मौत का बदला लेता है और पुलिस की अक्ल ठिकाने लगाता है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने बंपर कलेक्शन किया था। 

    आईएमडीबी से मिली शानदार रेटिंग

    मोहनलाल स्टारर थुडारम की लोकप्रियता और बेहतरीन कहानी का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आईएमडीबी की तरफ से इस सस्पेंस थ्रिलर को 7.5/10 की टॉप की रेटिंग मिली है, जो इस मूवी सफलता और क्रेज के बारे में बताती है। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां रिलीज होगी Mohanlal की क्राइम थ्रिलर? देखें स्ट्रीमिंग डिटेल