Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 के लिए Mohanlal ने ढीली कर दी मेकर्स की जेब, फीस के मामले में अजय देवगन को दे रहे टक्कर?

    Updated: Mon, 18 May 2026 06:53 PM (IST)

    मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 के लिए मेकर्स से मोटी फीस वसूली है। ...और पढ़ें

    दृश्यम 3 और मोहनलाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दृश्यम 3 और मोहनलाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. दृश्यम 3 में नजर आएंगे मोहनलाल

    2. फिल्म के लिए वसूली मोटी फीस

    3. इस दिन रिलीज होगी साउथ की दृश्यम 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल आने वाले समय में फिल्म दृश्यम 3 में नजर आएंगे। इस सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी में जॉर्ज कुट्टी के किरदार के लिए उन्हें काफी जाना जाता है। लंबे समय से मोहनलाल दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    अब खबर आ रही है किदृश्यम 3 के लिए मोहनलाल ने मेकर्स की जेब ढीली करा दी है और मूवी की अन्य कास्ट से सबसे ज्यादा फीस वसूली है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं- 

    दृश्यम 3 के लिए मोहनलाल की फीस

    पिछले दो फिल्मों के बाद अब फिल्ममेकर जीतू जोसेफ दृश्यम की तीसरी किस्त लेकर आ रहे हैं, जिसमें सस्पेंस अपने रोमांच पर होगा। मूवी में मोहनलाल जॉर्ज कुट्टी के किरदार में वापसी करते हुए नजर आएंगे। दृश्यम 3 की रिलीज से पहले मोहनलाल फीस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Story: रिलीज से पहले उठा कहानी से पर्दा, Mohanlal की क्राइम थ्रिलर में पुलिस नहीं कोई और है 'दुश्मन'!

    Drishyam 3 cast fee

    टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहनलाल ने दृश्यम 3 के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये फीस ली है। जोकि उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में काफी ज्यादा है। खबरों के मुताबिक, जब मोहनलाल 2013 में दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, तब उन्होंने 5 से 6 करोड़ रुपये फीस ली थी।

    अगली फिल्म दृश्यम 2 के लिए उन्होंने इसे बढ़ाकर 10 से 12 करोड़ रुपये कर दिया था और अब सीधा 20 करोड़ की फीस चार्ज की है। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

    Drishyam 3 cast fee (1)

    इसके अलावा दृश्यम 3 की अन्य कास्ट की फीस के बारे में चर्चा की जाए तो एक्ट्रेस मीना, जो इस फ्रेंचाइजी में रानी जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने कथित तौर पर तीसरी फिल्म के लिए 75 लाख रुपये फीस ली है।

    खबरें और भी

    एस्थर अनिल, जो इस फ्रेंचाइजी में अनु के रूप में नजर आती हैं, उन्होंने कथित तौर पर सभी फिल्मों के लिए लगभग 25 लाख रुपये फीस ली है। अंसीबा हसन, जिन्हें अंजू के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने कथित तौर पर 'दृश्यम 3' के लिए 1 करोड़ रुपये फीस वसूली है।

    कब रिलीज होगी दृश्यम 3

    मोहनलाल की फीस को लेकर एक बार फिर से दृश्यम 3 सुर्खियां बटोरने लगी है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो दृश्यम 3 अगले सप्ताह 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Teaser: फाइनल चैप्टर में खुलेगा 'जॉर्ज कुट्टी' का रहस्य, सस्पेंस से भरपूर 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज