Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमबैक करेंगे Ajay Devgn, 2 बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों पर काम हुआ चालू

    Updated: Sun, 17 May 2026 02:49 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार अजय देवगन की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, अब वह अपकमिंग मूवीज से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। ...और पढ़ें

    अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कई फिल्मों की फ्रेंचाइजी आगे बढ़ा रहे हैं अजय

    2. इन दो मूवीज से करेंगे जोरदार कमकैबक

    3. पिछले फिल्मों का प्रदर्शन रहा काफी खराब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर अजय देवगन को जाना जाता है। अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली अजय की पिछले दो फिल्में सन ऑफ सरदार 2 और दे दे प्यार दे 2 कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

    इस बीच खबर आ रही है कि अजय देवगन की दो मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइज फिल्मों के अगले पार्ट्स पर मेकर्स ने काम शुरू कर दिया है, जिनके जरिए एक्टर का सॉलिड कमबैक तय हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे दो मूवीज कौन सी हैं। 

    अजय देवगन की दो बड़ी फिल्में

    गोलमाल से लेकर सिंघम और फिर दृश्यम तक, फ्रेंचाइजी फिल्मों के मामले में अभिनेता अजय देवगन की फिल्में काफी सफल रही हैं। ऐसे में वह आगे भी कई फिल्मों की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रहे हैं। इस कड़ी में अब शैतान और रेड भी शामिल हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle से डरकर Ajay Devgn ने बढ़ा दी 'धमाल 4' की रिलीज डेट! अब इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

    ajaydevgn (2)

    साल 2024 में प्रदर्शित शैतान की सीक्वल शैतान 2 के लेखन का काम चल रहा है, तो निर्माता रेड फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म रेड 3 भी लाने पर विचार कर रहे हैं। इन फिल्मों की पुष्टि स्वयं निर्माता अभिषेक पाठक ने की। शैतान 2 को लेकर अभिषेक ने बताया, ‘अभी इसके लेखन पर काम चल रहा है। मैं सिर्फ नाम के लिए कोई फ्रेंचाइजी नहीं बनाना चाहता।

    खबरें और भी

    ajaydevgn (1)

    मैं कोई भी हॉरर फिल्म बनाकर उसे शैतान 2 का नाम नहीं देना चाहता। मैं चाहता हूं कि कहानी स्वाभाविक रूप से आगे बढ़े, जैसे दृश्यम 10 सालों में आगे बढ़ी। एक बार स्क्रीनप्ले पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद, फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।’

    आगे रेड 3 के लेकर अभिषेक ने कहा कि हम कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं। जब तक हमारे पास अमय पटनायक (फिल्म में अजय देवगन के पात्र का नाम) के अगले सफर के लिए कागजों पर कुछ बहुत बढ़िया नहीं आ जाता, तब तक हम इंतजार करना चाहते हैं। अभी इसके कंटेंट और कहानी पर चर्चा हो रही है।

    दृश्यम 3 में दिखेंगे अजय

    इसके अलावा गौर किया जाए अजय देवगन की इस साल रिलीज होने वाली अगली फिल्म की तरफ तो उसका नाम दृश्यम 3 है, जिसे 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में अजय देवगन से ज्यादा चार्ज कर रहे Akshay Kumar, 22 दिन के शूट के लिए मिले 40 करोड़ रुपये?