बाथरूम में नहाते-नहाते Ajay Devgn को मिल गई कल्ट क्लासिक फिल्म, एक्टर ने जीता था नेशनल अवॉर्ड
अजय देवगन (Ajay Devgn) को एक कल्ट क्लासिक फिल्म (Cult Classic Film) नहाते-नहाते मिली थी। उन्होंने 2 मिनट में कहानी सुनी थी। ...और पढ़ें
-1778849050415_m.webp)
बाथरूम में अजय देवगन ने साइन की थी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार अजय देवगन (Ajay Devgn) को बाथरूम में नहात-नहाते एक ऐसी फिल्म मिल गई थी, जिसने एक्टर को नेशनल अवॉर्ड दिलवा दिया। इस फिल्म की कहानी उन्होंने मात्र 2 मिनट में ही सुनकर अपना फैसला ले लिया था।
यह फिल्म थी साल 1998 में आई जख्म (Zakhm)। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी जख्म में अजय के साथ लीड रोल में पूजा भट्ट थीं। फिल्म की कहानी महेश भट्ट की मां शिरीन मोहम्मद अली पर आधारित थी। कहानी अजय की है, जिसे अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में अजय और पूजा के अलावा नागार्जुन, कुणाल खेमू, सोनाली बेंद्रे और आशुतोष राणा अहम भूमिकाओं में थे।
अजय देवगन को मिला था नेशनल अवॉर्ड
जख्म बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, वहीं अजय को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। यह भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास न चली हो, लेकिन इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है, जो शायद ही आपको मालूम हो। इस फिल्म को अभिनेता ने नहाते-नहाते साइन किया था।
यह भी पढ़ें- 3 साल तक हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे Ajay Devgn, 90s की इस मूवी ने बचाया था करियर
बाथरूम में साइन की थी फिल्म
हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया, "मैं हैदराबाद में किसी फिल्म की शूटिंग के बाद मैं होटल के कमरे में नहा रहा था। होटल के बाथरूम में लैंडलाइन फोन हुआ करते थे। तभी किसी का फोन आया, मैंने उठाया तो वह भट्ट साहब (महेश भट्ट) थे। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ एक फिल्म करना चाहता हूं। मैंने कहा कि भट्ट साहब अभी तो मैं नहा रहा हूं, क्या मैं आपको थोड़ी देर बाद फोन कर सकता हूं?"
खबरें और भी
अजय देवगन ने आगे बताया, "उन्होंने कहा कि नहीं नहीं, मुझे बस दो मिनट ही लगेंगे। उन्होंने दो मिनट में फिल्म जख्म की कहानी सुनाई। उसके बाद मैंने कहा कि क्या अब मैं नहा सकता हूं। मैं यह फिल्म कर रहा हूं।"