3 साल तक हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे Ajay Devgn, 90s की इस मूवी ने बचाया था करियर
सुपरस्टार अजय देवगन के बर्थडे स्पेशल के तौर पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह तीन सालों तक हिट मूवी के लिए तरसते रहे थे। ...और पढ़ें
-1775110489524_m.webp)
अजय देवगन की हिट फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अजय देवगन की ये फिल्म है यादगार
1997 में सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रही थीं असफल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर अजय देवगन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो 90 के दशक में उनके करियर ग्राफ से जुड़ा है। उस वक्त कुछ ऐसा हुआ था कि धमाकेदार डेब्यू करने के बाद अजय 4 साल तक हिट फिल्मों के लिए तरसते रहे थे।
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 10 लगातार फ्लॉप फिल्मों से उनके करियर पर ग्रहण सा लग गया था। तब जाकर एक सफल फिल्म ने एक्टर के लिए संजीवनी का काम किया। आइए जानते हैं कि वह फिल्म कौन सी थी।
अजय देवगन की 10 असफल मूवीज
अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। पहली फिल्म हिट होने के बाद अजय के पास कई फिल्मों की लाइन लग गई। शुरुआत में सब कुछ सही चला, लेकिन फिर 1994 में एक्टर की फिल्म विजयपथ आई और इसके बाद वह अगले 3 साल तक हिट फिल्मों के लिए तरस गए।
यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर से मराठा योद्धा बनेंगे Ajay Devgn, जन्मदिन पर नई फिल्म को लेकर आई गुड न्यूज?
-1775113052764.jpg)
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 1994 से लेकर 1997 के बीच उन्होंने लगभग 10 मूवीज में काम किया और वे सभी बॉक्स ऑफिस पर या तो एवरेज या फिर फ्लॉप साबित हुईं। ऐसा लग रहा था कि अजय देवगन को किसी की नजर लग गई थी और उनका करियर संकट में आ गया था, उनकी वे 10 फिल्में इस प्रकार थीं-
खबरें और भी
विजयपथ
सुहाग
नाजायज
हलचल
गुंडाराज
हकीकत
जंग
इतिहास
इस समय में सिर्फ दिलजले उनकी एकमात्र फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। ऐसे में इंडस्ट्री में अपने आप साबित करने के लिए अजय देवगन को एक बड़ी हिट की तलाश थी, जो 1997 में आकर पूरी हुई।
अजय देवगन के संजीवनी बनी थी ये फिल्म
इसके बाद साल 1997 आता है और बतौर एक्टर अजय देवगन लिए संजीवनी लेकर आता है। दरअसल उस साल अजय की मूवी इश्क को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसमें काजोल, जूही चावला और आमिर खान जैसे कलाकार उनके साथ नजर आए। आलम ये रहा कि रोमांटिक कॉमेडी इश्क बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर सुपरहिट रही और उस दौर में फिल्म ने 24.93 करोड़ का कारोबार किया था।