Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्दे पर फिर से मराठा योद्धा बनेंगे Ajay Devgn, जन्मदिन पर नई फिल्म को लेकर आई गुड न्यूज?

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 11:02 AM (IST)

    सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग मूवी को लेकर खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    अजय देवगन की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अजय देवगन की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 6 साल बाद फिर मराठा योद्धा बनेंगे अजय

    2. बर्थडे पर अपकमिंग मूवी को लेकर आई खबर

    3. इस डायरेक्टर संग दोबारा काम करेंगे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 2 अप्रैल यानी आज अजय अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव रहने वाले अजय देवगन के करियर की सबसे बेहतरीन मूवी का नाम तान्हाजी द अनसंग वॉरियर है। 

    अब खबर आ रही है कि द अनसंग वॉरियर फ्रेंचाइजी में एक और मराठा वीर योद्धा की कहानी को दिखाने की प्लानिंग चल रही है। जिसमें अजय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

    दोबारा मराठा योद्धा बनेंगे अजय

    साल 2020 में प्रदर्शित अजय देवगन अभिनीत फिल्म तान्हाजी : द अनसंग वारियर मराठा सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्देशक ओम राउत ने बताया था कि उनकी और अजय की योजना द अनसंग वारियर फ्रेंचाइजी के तहत मराठा योद्धाओं के जीवन पर ऐसी और भी फिल्में बनाने की है।

    ajaydevgn (2)

    यह भी पढ़ें- अगर Ajay Devgn नहीं ठुकराते 90s की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, तो कभी सुपरस्टार नहीं बन पाता ये एक्टर

    हालांकि, उसके बाद द अनसंग वारियर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। अब खबरें हैं कि इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की कहानी तय की जा चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक ओम राउत ने द अनसंग वारियर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के लिए अजय को एक मराठा योद्धा की कहानी सुनाई। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह कहानी किस मराठा योद्धा की है।

    ajaydevgn (1)

    अजय को कहानी पसंद आई है मगर उन्होंने अपनी स्वीकृति अभी तक नहीं दी है। उन्होंने इस फिल्म के लिए ओम राउत और अपनी वीएफएक्स टीम (एनवाई वीएफएक्सवाला) को फिल्म के लिए बजट बनाने के लिए कहा है। अजय यह फिल्म बनाने के लिए उत्साहित तो हैं, लेकिन एक तय बजट के अंदर। हालांकि, वह फिल्म की गुणवत्ता के साथ भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए, उनकी कोशिश इस फिल्म के साथ किसी बड़े स्टूडियो को भी जोड़ने की है।

    खबरें और भी

    अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

    गौर किया जाए अजय देवगन की अगली फिल्मों की तरफ तो उनमें दृश्यम 3, गोलमाल 5, शैतान 2 और धमाल 4 के नाम शामिल हैं। जिनमें धमाल 4 और दृश्यम को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जबकि गोलमाल 5 की शूटिंग अभी चल रही है। 

    यह भी पढ़ें- 21 साल बाद वैसा ही किरदार निभाने जा रहे हैं Ajay Devgn, थिएटर्स में फिर गूंजेगी खौफनाक आवाज