Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Golmaal 5 में विलेन बन रहे हैं अक्षय कुमार? अजय देवगन से इनसिक्योरिटी वाली बात पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 02:18 PM (IST)

    Akshay Kumar का कहना है कि Gomaal 5 में लीड रोल न निभाने को लेकर उन्हें कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। ...और पढ़ें

    'गोलमाल 5' में मजेदार रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार

    'गोलमाल 5' में मजेदार रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच 'गोलमाल 5' में उनके किरदार के लिए भी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं और अक्षय साइड रोल में। अब अक्षय ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है कि क्या अजय की लीड रोल वाली फिल्म में साइड रोल करना उनके लिए इनसिक्योरिटी नहीं हैं?

    गोलमाल 5 में निभाएंगे मजेदार किरदार

    रोहित शेट्टी ने हाल ही में घोषणा की है कि 'गोलमाल' की मोस्ट अवेटेड पांचवीं किस्त की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े के साथ अब शरमन जोशी भी जुड़ गए हैं, जो 20 साल बाद इस फ्रैंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। लेकिन असली सरप्राइज तो अक्षय कुमार हैं। 'गोलमाल 5' के अनाउंसमेंट वीडियो में उन्हें गंजे लुक में देखा जा सकता है, जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    ajay devgn (3)

    यह भी पढ़ें- 6 साल से बंद है Akshay Kumar और ट्विंकल खन्ना की इस मुद्दे पर बात, डिनर टेबल पर चेंज हुआ डिस्कशन

    अजय के कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

    'सिंघम अगेन' के बाद, जिसमें अक्षय के 'सूर्यवंशी' का एक यादगार कैमियो देखने को मिला था, अब 'गोलमाल 5' में ये दोनों सुपरस्टार एक साथ नजर आएंगे। मीडिया से एक खास बातचीत में अक्षय ने 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) में काम करने को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताईं। अजय के इस मजाकिया कमेंट पर कि 'कोई भी फ्रेंचाइज़ी नहीं छोड़ता है', अक्षय ने कहा, 'लेकिन क्या यह एक अच्छी बात नहीं है? यह बहुत अच्छा है कि जब भी कोई फ्रेंचाइजी बनती है, तो वे मुझे ही चाहते हैं'।

    ajay devgn (1)

    क्या गोलमाल में विलेन बनेंगे अक्षय?

    हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अक्षय इस कॉमेडी फिल्म में विलेन का रोल निभा सकते हैं, लेकिन अभी भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उन्होंने हमें बताया कि वह इसमें लीड रोल नहीं निभा रहे हैं। अक्षय ने कहा, 'मुझे खुशी है कि उन्हें लगा कि मैं 'गोलमाल' का हिस्सा बनने के लिए काफी अच्छा हूं। अजय ही मेन हीरो हैं। मैं मेन रोल नहीं निभा रहा हूं। लेकिन इसमें गलत क्या है? मैं फिल्म को सिर्फ एक फिल्म की तरह देखता हूं और कभी यह नहीं सोचता कि मैं उस फिल्म में क्या कर रहा हूं'।

    खबरें और भी

     

    अक्षय ने आगे कहा, 'गोलमाल में मेरा रोल बढ़िया है, लेकिन हीरो अजय ही हैं। मुझे कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। उसकी कोई जरूरत भी नहीं है'। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अक्षय और अजय ने रोहित के कॉप यूनिवर्स के अलावा सुहाग, खाकी और इंसान जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है।

    अक्षय कुमार अब अपनी अगली फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 23 साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी करेंगे Ajay Devgn, जल्द होगा नई फिल्म का एलान?