Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 साल से बंद है Akshay Kumar और ट्विंकल खन्ना की इस मुद्दे पर बात, डिनर टेबल पर चेंज हुआ डिस्कशन

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 08:53 AM (IST)

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में रिवील किया है कि उन्होंने पिछले 6 सालों से बीवी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) से आखिर किस मुद्दे पर बात नहीं ...और पढ़ें

    ट्विंकल से इस बारे में बात नहीं करते हैं अक्षय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ट्विंकल से इस बारे में बात नहीं करते हैं अक्षय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में खुलासा किया है कि आखिर वह कौन सी बात है जिस पर उन्होंने ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) से पिछले 6 साल से बात नहीं की।

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। कपल की केमिस्ट्री अक्सर फैंस का दिल जीतती है। दोनों अक्सर अपनी लाइफ के बारे में कोई न कोई सीक्रेट भी बताते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने रिवील किया कि उन्होंने 6 साल से ट्विंकल के साथ राजनीति को लेकर चर्चा नहीं की है।

    क्यों राजनीति पर बात नहीं करते हैं अक्षय-ट्विंकल?

    पहले डिनर टेबल पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बीच राजनीति को लेकर भी डिस्कशन होता था, लेकिन अलग-अलग विचार होने की वजह से दोनों 6 साल से यह डिस्कशन भी बंद कर दिया है। अब दोनों किस बारे में बात करते हैं, यह भी एक्टर ने बताया है।

    Twinkle Khanna Akshay Kumar

    इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अक्षय कुमार ने बताया, "करंट तो नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों चाहिए, तभी तो बत्ती जलेगी। 6 साल हो गए हैं, हमने पॉलिटिक्स को डिस्कस करना बंद कर दिया है। हम जिंदगी के बारे में काफी बातें करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के निर्देशक को बॉलीवुड की इस बात से है सख्त नफरत, बोले- 'लोग बिना कुछ किए पैसे...'

    अक्षय कुमार की आगामी फिल्में

    अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 25 दिन बाद एक्टर की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) आ रही है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, इसरानी और वामिका गब्बी जैसे कलाकार हैं।

    खबरें और भी

    Akshay Kumar Wife

    भूत बंगला के अलावा अक्षय कुमार के पास गोलमाल 5 भी है जिससे एक्टर का हाल ही में लुक रिवील हुआ। इस फिल्म में एक्टर का लुक आउट होते ही इंटरनेट पर छा गया। वह वेलकम टू द जंगल की भी शूटिंग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर धमाका, 'गोलमाल 5' से Akshay Kumar का लुक देख हो जाएंगे लोटपोट