Bhooth Bangla के निर्देशक को बॉलीवुड की इस बात से है सख्त नफरत, बोले- 'लोग बिना कुछ किए पैसे...'
प्रियदर्शन ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में फिल्में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर ने हाल ही में बताया कि उन्ह ...और पढ़ें

प्रियदर्शन को बॉलीवुड की यह बात नहीं है पसंद/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) के जरिए पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी सफल फिल्मों के निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में बताया है कि उन्हें बॉलीवुड की कौन सी बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है।
'3 एक्टर्स के साथ होते हैं 30 लोग'
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से खास बातचीत करते हुए हाल ही में प्रियदर्शन ने बताया कि बॉलीवुड में एक ही चीज है, जो उन्हें कतई पसंद नहीं है। निर्देशक ने कहा, "मैं एक्टर्स के आसपास इतने लोगों को देखकर ही थक जाता हूं। फ्लोर पर, अगर मैं तीन एक्टर्स के साथ काम कर रहा हूं, तो वहां पर कम से कम 30 लोग होते हैं, जो कुछ नहीं कर रहे होते, बस वहां खड़े रहते हैं। उस भीड़ की वजह से मुझे कैमरे से विजुअल्स तक ठीक से दिखाई नहीं देते हैं।"
यह भी पढ़ें- 'वो खुद तय करें...' बाबूराव के रोल में फंसे हैं Paresh Rawal? बयान पर प्रियदर्शन का करारा जवाब
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "एक्टर्स के साथ वहां पर खड़े लोग मेरे कैमरे का व्यू ब्लॉक कर देते हैं। मैंने ऐसा किसी भी दूसरी इंडस्ट्री में होते हुए नहीं देखा, सिवाय बॉलीवुड के।"
बिना कुछ किए पैसे कमा रहे हैं लोग
प्रियदर्शन ने बॉलीवुड स्टार्स के 'एंटूराज कल्चर' स्टार्स के साथ चलने वाली भारी-भरकम टीम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "सेट पर कई लोग आ जाते हैं और वे कुछ नहीं करते, फिर भी पैसे बना रहे हैं। यह बहुत खराब चीज है और मुझे इससे नफरत है। सिर्फ एक यही चीज है, जो मुझे बॉलीवुड में पसंद नहीं आती।"
आपको बता दें कि प्रियदर्शन बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी काफी काम करते हैं। वे अब तक अलग-अलग भाषाओं में 90 से अधिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। प्रियदर्शन इस वक्त 2 बड़ी हिंदी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इनमें से पहली अक्षय कुमार(Akshay Kumar), तब्बू और परेश रावल स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' है, जो 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, उनकी अगली फिल्म 'हेरा फेरी 3' है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक तिकड़ी एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने लौटेगी।