Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Teaser: डर और कॉमेडी का फुल पैकेज लेकर आए अक्षय कुमार, फैंस बोले- 'असली भूल भुलैया 2...'

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 12:21 PM (IST)

    Bhooth Bangla Teaser OUT: अक्षय कुमार की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म भूत बंगला का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। यह टीजर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। ...और पढ़ें

    भूत बंगला का ऑफिशियल टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    भूत बंगला का ऑफिशियल टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हंसी, चीखें और खूब सारे सरप्राइज... अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बड़े पर्दे पर खौफ और कॉमेडी का डोज लेकर आ रहे हैं। आगामी फिल्म भूत बंगला (Bhooht Bangla) का मोस्ट अवेटेड टीजर जारी हो गया है।

    'भूत बंगला' के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था और अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। इस टीजर के जरिए अक्षय कुमार अपने पुराने फॉर्म में वापस लौटे हैं।

    रिलीज हुआ भूत बंगला का टीजर

    कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है। 1 मिनट 23 सेकंड्स का ये टीजर शुरू होते ही ढेर सारे सरप्राइज और ड्रामा लेकर आता है। अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे सितारों ने झलक भर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। रिवीज होते ही टीजर ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है।

    भूत बंगला के टीजर पर फैंस का रिएक्शन

    टीजर देखते ही यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "मजेदार टीजर सर। पसंद आई।" एक ने लिखा, "पुरानी यादें ताजा हो गईं। 10 अप्रैल को मजा आने वाला है।" एक ने कहा, "अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर है।" एक यूजर ने लिखा, "असली भूल भुलैया 2।" किसी ने अक्षय की कॉमिक टाइमिंग को पसंद किया तो कोई OG स्टारकास्ट को लेकर एक्साइटेड हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मार्च में अकेले नहीं आएंगे रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 के साथ 'भूत बंगला' के मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    भूत बंगला की रिलीज डेट

    प्रियदर्शन और अक्षय कुमार पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद साथ में वापसी कर रहे हैं। सालों से इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'भूत बंगला' दिवंगत अभिनेता इसरानी की आखिरी फिल्म है।

    फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: चमगादड़ संग पेड़ पर उल्टे पुल्टे हुए Akshay Kumar, एक्टर बोले- 'मैं तब तक लटका रहूंगा, जब तक...'