Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 बड़ी फिल्में, करोड़ों की फीस और ऑफर्स की लाइन; Rajpal Yadav तिहाड़ से बाहर आकर करेंगे धमाका!

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 11:29 AM (IST)

    Rajpal Yadav Case Live Updates: चेक बाउंस और कर्ज मामले में राजपाल यादव (Rajpal Yadav Debt Case) तिहाड़ जेल में हैं। इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट् ...और पढ़ें

    4 बड़ी फिल्मों से कमबैक करेंगे राजपाल यादव

    4 बड़ी फिल्मों से कमबैक करेंगे राजपाल यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal yadav) इस वक्त सलाखों के पीछे हैं। चेक बाउंस और 9 करोड़ के कर्ज मामले में राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उम्मीद यही लगाई जा रही है कि राजपाल यादव शायद आज जेल से बाहर आ जाएंगे। इंड्स्ट्री के अलग-अलग लोग अब राजपाल की मदद भी कर रहे हैं।

    इसी बीच हाल ही में फिल्ममेकर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने भी कहा है कि वो अपनी फिल्मों में अब राजपाल की फीस बढ़ा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने प्रोड्यूसर्स से बात भी कर ली है। ऐसे मुश्किल वक्त में अब राजपाल के पास भी कई फिल्मों के ऑफर्स आ गए हैं।

    राजपाल के पास कई फिल्मों के ऑफर्स

    राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था और इसके बाद से ही वो सलाखों (Rajpal Yadav Jail) के पीछे हैं। राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में भले ही अब लोग सामने आ रहे हों लेकिन उनके पास फिर भी कई फिल्में हैं। राजपाल के पास फिलहाल कुछ 4 फिल्में हैं, जिसमें वो काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- जेल में कैद Rajpal Yadav की बढ़ी फीस, प्रियदर्शन की मूवी के लिए 'छोटा पंडित' को मिलेगा पहले से ज्यादा पैसा

    Rajpal priya

    इसमें से 3 फिल्में प्रियदर्शन की हैं, तो वहीं एक अहमद खान की फिल्म है। इसके अलावा राजपाल को कई और फिल्मों के ऑफर्स भी मिले हैं, जिसमें सोनू सूद, विजेंदर सिंह, TVF समेत कई और बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं। कोई उन्हें एड फिल्म्स में काम दे रहा है, तो उन्हें पैसे देने के बजाय सीधे काम दे रहा है।

    खबरें और भी

    ये हैं राजपाल की वो चार बड़ी फिल्में

    राजपाल यादव (Rajpal Yadav Case) को लेकर हाल ही में फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कहा कि वो सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में राजपाल के साथ साझेदारी की है। यहां तक कि आने वाले दिनों में भी प्रियदर्शन की 3 बड़ी फिल्मों का राजपाल हिस्सा हैं, जिनमें हैवान, भूत बंगला और पंकज त्रिपाठी के साथ एक अपकमिंग फिल्म है, जिसमें राजपाल दिखने वाले हैं।

    rajjjj

    प्रियदर्शन ने मिड-डे से बातचीत में कहा था कि,

    राजपाल मेरी भूत बंगला (Bhoot Bangla), हैवान (Haiwan) और पंकज त्रिपाठी के साथ एक अपकमिंग फिल्म का हिस्सा हैं। मैंने प्रोड्यूसर्स से कहा है कि वो इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव की मदद करें और उनकी फीस बढ़ा दें और प्रोड्यूसर्स इसके लिए हामी भर दी है।

    वहीं इन तीन फिल्मों के अलावा राजपाल के पास भूत बंगला नाम की एक फिल्म भी है, जिसमें वो काम कर रहे हैं।

    राजपाल यादव (Rajpal Yadav Films) के पास कुल मिलाकर देखा जाए तो कई फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। वहीं राजपाल एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ लेते हैं, ऐसे में उम्मीद है कि इन फिल्मों से राजपाल के ऊपर आई मुसीबतों के बादल छंट जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- करोड़ों कमाने वाले Rajpal Yadav क्यों नहीं चुका पा रहे 9 करोड़ रुपये का कर्जा? दीवालिया हो चुके हैं एक्टर