Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेल में कैद Rajpal Yadav की बढ़ी फीस, प्रियदर्शन की मूवी के लिए 'छोटा पंडित' को मिलेगा पहले से ज्यादा पैसा

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 10:47 AM (IST)

    Rajpal Yadav Debt Case: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद करने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स आगे आए। अब राजपाल यादव की फिल्म की फीस भी बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

    प्रियदर्शन ने बढ़वाई राजपाल यादव की फीस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    प्रियदर्शन ने बढ़वाई राजपाल यादव की फीस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav News) इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है जिसे न चुका पाने के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज उनकी मदद कर रहे हैं। हाल ही में, प्रियदर्शन ने भी राजपाल की मदद की है।

    राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। प्रियदर्शन की एक अपकमिंग फिल्म में भी राजपाल की अहम भूमिका है। इस फिल्म के लिए उनकी फीस पहले से ही डिसाइड हो गई थी, लेकिन एक्टर के बुरे वक्त को देखते हुए उनकी फीस को बढ़ा दिया गया है।

    प्रियदर्शन ने बढ़वाई राजपाल की फीस

    मिड-डे के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, "मैं राजपाल को 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म जंगल में देखा था और उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया था। उनके साथ मेरी पहली फिल्म मालामाल वीकली (2006) थी और उसके बाद उन्होंने मेरी ज्यादातर फिल्मों में काम किया है।"

    Rajpal Yadav in Priyadarshan movie

    प्रियदर्शन ने आगे कहा, "मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर (जुबली फिल्म्स) से कहा कि वे राजपाल को उनकी हालत को देखते हुए उनकी फीस से ज्यादा पैसे दें। हम उन्हें बचाना चाहते हैं। प्रोड्यूसर मान गए हैं। राजपाल मेरी फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में भी कॉमेडी कर रहे Rajpal Yadav, कैदियों को सुना रहे चुटकले, नहीं ली कोई VIP सुविधा

    राजपाल यादव के साथ क्या हुआ है?

    राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। हाल ही में, पैसे न चुका पाने के चलते राजपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया था। यह मामला 16 साल पुराना है। दरअसल, उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू 'अता पता लापता' मूवी के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। मगर उनकी फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई थी जिसके बाद वह पैसे नहीं चुका पाए।

    Rajpal Yadav

    यही 5 करोड़ का लोन ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये का हो गया। अब राजपाल यादव की मदद करने के लिए इंडस्ट्री आगे आई है। अजय देवगन, सलमान खान समेत कई प्रोड्यूसर्स और स्टार्स ने राजपाल यादव की मदद की है। कुछ ने उन्हें अपकमिंग फिल्में और सीरीज भी ऑफर की हैं।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Rajpal Yadav की दूसरी पत्नी राधा? शादीशुदा इंसान के प्यार में पड़कर कनाडा से आईं भारत