मार्च में अकेले नहीं आएंगे रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 के साथ 'भूत बंगला' के मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग
दर्शक इस समय रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। वहीं ...और पढ़ें
-1771399720869_m.webp)
रणवीर सिंह और अक्षय कुमार (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसका सामना यश की टॉक्सिक के साथ होगा। धुरंधर पार्ट 1 के बाद से वैसे ही दर्शकों में बज बना हुआ है और उनकी उत्सुकता को देखकर लग रहा है कि वो उसका और इंतजार नहीं कर सकते। वहीं अब दूसरे डायरेक्टर्स भी आदित्य धर की फिल्म की इस हाइप का भरपूर फायदा उठाने के प्लान में हैं।
ऑडियंस का ध्यान खींचने में होगी मदद
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार स्टारर भूत बांग्ला (Bhoot Bangla) का पहला गाना धुरंधर 2 से अटैच करने की प्लानिंग की जा रही है। भूत बंगला को प्रोड्यूस कर रही एकता कपूर ने डायलॉग प्रोमो के बजाय एक प्रमोशनल गाना लाने के बारे में सोचा है, क्योंकि इससे ऑडियंस का ध्यान खींचने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- जब Akshay Kumar ने मारा इतनी जोर का तमाचा, बेहोश हो गया शख्स; बोले- 'मैं प्रार्थना कर रहा था कि उसे...'
View this post on Instagram
क्या है मेकर्स का प्लान?
पोर्टल के अनुसार,'अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' को उसके टाइटल सॉन्ग 'तेरी आंखें भूल भुलैया' से बहुत फायदा हुआ था। ऐसे में अब मेकर्स को लग रहा है कि 'भूत बंगला' का टाइटल गाना भी लोगों के बीच सालों पहले वाला जादू ऑडियंस के बीच क्रिएट कर सकता है। मेकर्स ने इस गाने को रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ जोड़ने का निर्णय लिया है।'
फैंस ने जाहिर की खुशी
वहीं फैंस ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। एक फैन ने ट्वीट किया, "काउंटडाउन शुरू हो गया है, और भूत बांग्ला को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है!BhoothBangla का पहला गाना 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। AkshayKumar स्टारिंग, यह गाना DhurandharTheRevenge के साथ रिलीज होगा।
कब रिलीज होगी भूत बंगला?
सोर्स ने आगे बताया कि यह गाना बहुत बड़े स्केल पर बनाया गया है, और इसमें अक्षय के साथ 100 बैकग्राउंड डांसर हैं। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'भूत बांग्ला' 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।