'वो खुद तय करें...' बाबूराव के रोल में फंसे हैं Paresh Rawal? बयान पर प्रियदर्शन का करारा जवाब
परेश रावल ने हाल ही में बाबूराव के किरदार में टाइपकास्ट होने पर नाराजगी जताई थी, जिसे उन्होंने 'गले का फंदा' बताया। इस पर निर्देशक प्रियदर्शन ने प्रति ...और पढ़ें
-1773390830905_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दिनों परेश रावल ने एक इंटरव्यू में खुद को कॉमिक रोल बाबू राव में टाइपकास्ट करने पर नाराजगी जताई थी। दरअसल परेश रावल ने हेरा फेरी में पॉपुलर बाबूराव के किरदार को गले का फंदा बताया था।
परेश रावल ने कहा कि हेरा फेरी में उनका किरदार बाबूराव उन्हें 'गले का फंदा' जैसा लगता है क्योंकि वह सालों से इसी छवि में फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के फैंस को गहरा झटका! इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी फिल्म; डायरेक्टर ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी
किरदार के बारे में पहले बता दिया था - प्रियदर्शन
इस फिल्म से परेश रावल बाबूराव बहुत पॉपुलर हुआ और आइकॉनिक कैरेक्टर कहलाया। हालांकि परेश रावल ये कहते आए हैं कि उन्हें इससे बांध दिया गया है। अब इस मामले पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिंकविला के साथ बातचीत में परेश रावल ने कहा,'जब मैं फिल्म बना रहा था, तब मैंने परेश को फोन किया, उन्हें भूमिका समझाई और पूछा कि क्या वह इसे करना चाहते हैं। उन्होंने तुरंत हां कर दी। मैंने उन्हें साफ-साफ बता दिया कि वह फिल्म के हीरो हैं और बाकी दो (अक्षय का राजू और सुनील का श्याम) सपोर्टिंग एक्टर हैं।
-1773391128987.jpg)
उन्होंने कहा, 'मैं इसमें अपना पूरा दिल और जान लगा दूंगा।' तब तक वह ज्यादातर खलनायक की भूमिकाएं ही निभा रहे थे। इसलिए, उन्होंने यह किरदार निभाया और इसे बखूबी निभाया। अब वह तय कर सकते हैं कि इसे आगे कहां ले जाना है।'
कब आएगी हेरा फेरी 3?
वहीं जब प्रियदर्शन से हेरा फेरी 3 को लेकर अपडेट मांगा गया तो एक्टर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर अभी कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने आगे कहा, “कई कानूनी मुद्दे हैं। उन मुद्दों के सुलझने के बाद ही हम फिल्म शुरू कर सकते हैं।”
-1773391225831.jpg)
हेरा फेरी का पार्ट वन साल 2000 में आया था। जबकि दूसरी इन्सटॉलमेंट 2006 में आई। अब फैंस लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म का आ रहा सीक्वल, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट; Paresh Rawal ने लगाई मुहर