20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म का आ रहा सीक्वल, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट; Paresh Rawal ने लगाई मुहर
प्रियदर्शन (Priyadarshan) की कल्ट कॉमेडी फिल्म को लेकर लंबे समय से अफवाह थी। अब आखिरकार अभिनेता परेश रावल ने इसकी पुष्टि कर दी है। 2006 में रिलीज हुई ...और पढ़ें
-1772361451388_m.webp)
मालामाल वीकली के एक सीन में परेश रावल (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलामाल वीकली (Malamaal Weekly 2) उन कल्ट फिल्मों में से एक है जो आज भी प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि निर्माता इसके सीक्वल की योजना बना रहे हैं। साल 2006 में आई प्रियदर्शन की ये फिल्म एक गांव की कहानी है जहां एक खोया हुआ लॉटरी टिकट अराजकता पैदा कर देता है। हर कोई इसमें हिस्सा चाहता है और यहीं से कहानी में गोल मोल शुरू होता है।
कल्ट कॉमेडी का आ रहा सीक्वल
इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे। अब परेश रावल ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है कि इस कल्ट कॉमेडी के सीक्वल पर काम चल रहा है।
-1772361196505.jpg)
यह भी पढ़ें- 'कछुआ छाप अगरबत्ती...', अक्षय कुमार संग विवाद पर परेश रावल का बयान, बताया- क्यों डिजास्टर होगी हेरा फेरी 3
फिल्म ने किया था धांसू कलेक्शन
मालामाल वीकली 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन एचटी सिटी ने परेश रावल से बात की और उन्होंने इसे कंफर्म कर दिया है। परेश रावल ने कहा- 'हां, ये सच है। मैं फिल्म कर रहा हूं। इस फिल्म का बजट 6-7 करोड़ रुपये था और इसकी कमाई 42.76 करोड़ रुपये तक रही।'

प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी फिल्म
दिलचस्प बात यह है कि प्रियदर्शन ने 2012 में कमल धमाल मलामाल नाम की एक फिल्म का निर्देशन किया था, जिसे मलामाल वीकली का रीबूट माना जा रहा था। इसमें परेश, राजपाल, ओम, नाना पाटेकर और अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया था। वहीं परेश रावल भागम भाग 2 पर भी काम कर रहे हैं। यह 2006 की फिल्म का सीक्वल है। इस मूवी में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को लाया गया है।