'सेट पर कुछ नहीं करते और पैसे कमाते हैं...', प्रियदर्शन का बॉलीवुड पर कटाक्ष, कहा- 'मुझे नफरत है'
भूत बंगला (Bhooth Bangla) के डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपना गुस्सा निकालते हुए बताया कि सेट पर उन्हें कौन सी चीज परेशान करती है। ...और पढ़ें

बॉलीवुड पर भड़के प्रियदर्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी, मालामाल वीकली, हंगामा और भूल भुलैया जैसी आइकॉनिक फिल्में बना चुके प्रियदर्शन स्टार डायरेक्टर कहे जाते हैं। कॉमेडी जॉनर की फिल्मों में उन्हें महारथ हासिल है।
यूं तो प्रियदर्शन ने दो दशक तक बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक का निर्देशन किया, लेकिन उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है और वह इंडस्ट्री का 'एंटॉरेज कल्चर'।
तंग आ गए हैं प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि वह एक्टर्स के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोगों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, "मैं तो बस एक्टर्स के आस-पास मौजूद लोगों को देखकर ही थक जाता हूं।"
शूटिंग करने में आती है दिक्कत
प्रियदर्शन ने आगे कहा, "अगर मैं किसी सेट पर तीन एक्टर्स के साथ काम कर रहा हूं तो मुझे वहां तीस ऐसे लोग दिखाई देते हैं जो कुछ भी नहीं कर रहे होते, बस यूं ही खड़े रहते हैं। मैं कैमरे के जरिए अपने विज़ुअल्स ठीक से देख भी नहीं पाता। वे मेरी नजर के सामने आ जाते हैं। बॉलीवुड के अलावा मैंने ऐसी चीज कहीं और कभी नहीं देखी।"
Priyadarshan with Akshay Kumar and Saif Ali Khan at Haiwaan Set
बॉलीवुड के कल्चर से चिढ़े प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "कई लोग हैं जो सेट पर आते हैं, वे कुछ नहीं करते हैं और पैसे कमाते हैं। मैं इससे परेशान हूं। मुझे इससे नफरत है। सिर्फ यही चीज है जो मुझे बॉलीवुड की नहीं पसंद।"
यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के फैंस को गहरा झटका! इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी फिल्म; डायरेक्टर ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी
प्रियदर्शन की आगामी फिल्म
सालों बाद प्रियदर्शन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं। 10 अप्रैल को उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं जो प्रियदर्शन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रियदर्शन अक्षय और सैफ अली खान के साथ फिल्म हैवान की भी शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल, हैवान की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।