Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar और विद्या बालन एक साथ मनाएंगे 'होली', हे बेबी और भूल भुलैया के बाद स्क्रीन पर साथ मचाएंगे धमाल?

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 04:03 PM (IST)

    भूल भुलैया से लेकर हे बेबी तक, जब-जब अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी साथ आई है, उन्होंने धमाल ही मचाया है। अब एक लंबे समय बाद दोनों साथ में फिर से ...और पढ़ें

    सालों बाद बनेगी विद्या बालन-अक्षय कुमार की जोड़ी/ फोटो- Instagram

    सालों बाद बनेगी विद्या बालन-अक्षय कुमार की जोड़ी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। होली बीत गई तो क्या हुआ? हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार यानी अभिनेता अक्षय कुमार की होली अभी बाकी है। वैसे भी 'डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली' हो या 'गो पागल' या फिर 'गोरी तू लट्ठ मार'... अक्षय कुमार पर फिल्माए गए होली के कई गाने हिंदी सिनेमा में काफी लोकप्रिय रहे हैं।

    अब खबरें हैं कि अक्षय कुमार जल्द ही एक बार फिर होली खेलने वाले हैं। इस बार अभिनेता की जोड़ी उनकी लकी को-स्टार रहीं विद्या बालन के साथ नजर आने वाली है। आखिर किस फिल्म के लिए फिर से साथ आए हैं विद्या बालन और अक्षय कुमार? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    15 साल बाद फिर लौट रही है यह सुपरहिट जोड़ी

    दरअसल, जब 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई थी, तो उस फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस करके कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया था। इस वजह से अक्षय कुमार और डायरेक्टर अनीस बज्मी के बीच अनबन की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। हालांकि, बाद में अनीस बज्मी ने यह क्लियर कर दिया था कि उनके और अक्षय के बीच कोई मतभेद नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Teaser: डर और कॉमेडी का फुल पैकेज लेकर आए अक्षय कुमार, फैंस बोले- 'असली भूल भुलैया 2...'

    मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय अपनी अगली फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी के साथ ही कर रहे हैं और वे इसी फिल्म के लिए यह होली का गाना शूट करने वाले हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्षय और अनीस मार्च के आखिरी सप्ताह में मुंबई के एक स्टूडियो में इस गाने की शूटिंग करेंगे। इसके लिए एक मोहल्ले का शानदार सेट लगाया गया है। इस गाने में अक्षय के साथ विद्या बालन भी नजर आएंगी और इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे। हालांकि, विद्या बालन पूरी फिल्म का हिस्सा होंगी या सिर्फ कैमियो करेंगी, यह अभी तक क्लियर नहीं हुआ है।

    खबरें और भी

    akshay kumar-vidya balan  (1)

    विद्या बालन के साथ हमेशा हिट रही है अक्षय की जोड़ी

    रिपोर्ट्स की मानें तो, अक्षय और विद्या पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को करीब तीन-चार सौ बैकग्राउंड डांसर्स के साथ शूट करने की योजना है, जिससे यह बिल्कुल गली-मोहल्लों में मनाई जाने वाली असली होली की तरह लगे। इस गाने की शूटिंग पूरी करने के बाद अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) के प्रचार में जुट जाएंगे।

    akshay vidya

    आपको बता दें कि बड़े पर्दे पर जब-जब अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी दिखी है, फिल्म सफल ही रही है। इन दोनों ने एक साथ 'भूल भुलैया', 'हे बेबी' और 'मिशन मंगल' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अब यह जोड़ी चौथी बार किसी कॉमेडी फिल्म के जरिए साथ लौट रही है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: चमगादड़ संग पेड़ पर उल्टे पुल्टे हुए Akshay Kumar, एक्टर बोले- 'मैं तब तक लटका रहूंगा, जब तक...'