23 साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी करेंगे Ajay Devgn, जल्द होगा नई फिल्म का एलान?
अभिनेता अजय देवगन साल 2003 के बाद एक बार फिर से विशुद्ध हॉरर थ्रिलर जॉनर की फिल्म करने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
प्रॉपर हॉरर थ्रिलर होगी अजय की नई फिल्म
23 साल पहले इस भूतिया मूवी में आए थे नजर
एक्टर की अगली फिल्म को लेकर शुरू हो गईं तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर अजय देवगन को जाना जाता है। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी हर किस्म के जॉनर की मूवीज में अपने दमदार अभिनय से अजय जान फूंक देते हैं।
अब खबर आ रही है कि अजय देवगन ने अपनी एक और नई फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है, जो एक विशुद्ध हॉरर थ्रिलर होगी। खास बात ये है कि इस जॉनर की फिल्मों में एक्टर करीब 23 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। पूरा मामला क्या है, आइए समझते हैं-
दोबारा हॉरर थ्रिलर करेंगे अजय
अलग-अलग जॉनर को प्राथमिकता देने वाले अभिनेता अजय देवगन फिर हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित जुगराज करेंगे जो सरदारजी और सरदार जी 2 जैसी ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जाता है कि कुमार मंगत निर्मित यह फिल्म एक अलग और नई तरह की हॉरर कहानी होगी।
यह भी पढ़ें- न शाहरुख...न ऋतिक, Badshah के पास है सबसे महंगी Rolls Royce, कीमत जान रह जाएंगे दंग
-1774340288040.jpg)
सूत्रों के मुताबिक इसकी कहानी में माहौल और वातावरण के जरिये डर पैदा करने पर जोर दिया गया है, जो इसे आम हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है। फिल्म की शूटिंग लंदन में बड़े पैमाने पर की जाएगी। फिलहाल मेकर्स प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। फिल्म के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया भी जारी है। हालांकि, सपोर्टिंग कास्ट के नाम अभी गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन निर्माता नए और फ्रेश टैलेंट को शामिल करने की योजना बना रहे हैं।
-1774340297219.jpg)
यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि अजय साल 2003 में आई फिल्म भूत के बाद विशुद्ध हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं। फिल्म के शीर्षक की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई से आरंभ होगी। आपको बता दें इससे पहले 2024 में अजय देवगन सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर शैतान में नजर आए थे।
खबरें और भी
अजय देवगन की अगली फिल्में
गौर किया जाए अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की तरफ तो फिलहाल वह मुंबई में ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले उनकी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी किस्त और दृश्यम पार्ट 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इन फिल्मों को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट काफी हाई है।