Welcome To The Jungle से डरकर Ajay Devgn ने बढ़ा दी 'धमाल 4' की रिलीज डेट! अब इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक
Dhamaal 4 Release Date: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट बदल दी गई है। जानिए फिल्म की नई रिलीज डेट। ...और पढ़ें

धमाल 4 की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों का क्लैश किसी न किसी फिल्म की नैया डुबाता है या फिर कमाई पर असर छोड़ता है। इसीलिए ज्यादातर मेकर्स क्लैश से बचते हैं। अब धमाल 4 (Dhamaal 4) के साथ भी ऐसा ही हुआ।
दरअसल, कॉमेडी ड्रामा धमाल इसी साल 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज से चंद दिन पहले अक्षय कुमार अपनी पलटन के साथ वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) लेकर आ रहे हैं।
अक्षय-अजय ने दिखाई समझदारी
दोनों ही फिल्में कॉमेडी हैं और ऊपर से हिट फ्रेंचाइजी की कड़ी हैं। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म ने इतना बड़ा रिस्क लेने की बजाय धमाल 4 की रिलीज डेट ही पोस्टपोन कर दी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के एक पोस्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट 15 दिनों के लिए खिसका दी गई है।
धमाल 4 की रिलीज डेट हुई चेंज
तरण आदर्श के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल और धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर नहीं टकराएंगे। आपसी सम्मान और समझदारी भरी बिजनेस प्लानिंग दिखाते हुए अजय देवगन धमाल 4 की रिलीज डेट टाल दी है। खबरों के मुताबिक, अजय और अक्षय कुमार ने आपस में बात की और दोनों फिल्मों धमाल 4 और वेलकम टू द जंगल को सिनेमाघरों में वह पूरा मौका देने पर आपसी सहमति जताई, जिसके वे हकदार हैं।
यह भी पढ़ें- Box Office पर अजय देवगन को टक्कर देने आ रहा 'राव बहादुर', Dhamaal 4 को धराशायी करेगी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर?
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी धमाल 4 और वेलकम टू द जंगल?
यही वजह है कि अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 अब 3 जुलाई की बजाय 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बात करें वेलकम टू द जंगल की तो यह फिल्म 26 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और रवीना टंडन समेत कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- फिल्मों के क्लैश को रोक पाना संभव नहीं, Javed Jaffrey ने दिया खास सुझाव, छोटी फिल्मों को भी मिलेगी जगह