Drishyam 3 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां रिलीज होगी Mohanlal की क्राइम थ्रिलर? देखें स्ट्रीमिंग डिटेल
मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) उनके जन्मदिन, यानी 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

कब और कहां रिलीज होगी दृश्यम 3?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' उनके जन्मदिन, यानी 21 मई को रिलीज हो रही है। इसकी थिएटर रिलीज के बाद की डील डिजीटल प्लेटफॉर्म से पक्की हो गई है। आम चलन के मुताबिक, इस क्राइम थ्रिलर के एक महीने बाद डिजिटली स्ट्रीम होने की उम्मीद है।
मोहनलाल के जन्मदिन पर आएगी सिनेमाघरों में
जीतू जोसेफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' मोहनलाल (Mohanlal) के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जैसे ही काउंटडाउन शुरू हुआ, इस मलयालम फ्रैंचाइजी के फै न्स ने 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' के लिए अपने टिकट पहले ही बुक कर लिए हैं।
-1779165426500.png)
यह भी पढ़ें- 'बहुत बड़ा मुद्दा नहीं,' Patriot के फेलियर पर मोहनलाल की दो टूक, ऑडियंस पर कसा तंज
वहीं इसकी रिलीज़ से पहले ही, इसकी OTT डील पक्की हो चुकी है। 'दृश्यम 3', जो 21 मई को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है, उम्मीद है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
'दृश्यम' (Drishyam) फ्रैंचाइज़ी के पहले दो भाग Prime Video पर स्ट्रीम हो रहे हैं। मेकर्स और OTT प्लेटफॉर्म के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा नहीं जा सकता। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 30 से 35 दिनों की थिएटर विंडो रखी जाएगी। 'दृश्यम 3' जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में Prime Video पर रिलीज हो सकती है।
-1779165476592.png)
'दृश्यम 3' के बारे में
हाल ही में दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज किया जिसमें साफ तौर पर फ्रैंचाइजी की आगे की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में इस बार मोहनलाल के पीछे कोई पुलिस नहीं बल्कि कोई तीसरा ही इंसान ही पड़ा है। वहीं अब वह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर कौन उसके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहा है। दृश्यम 3 में यही गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
'दृश्यम 3' में मीना, एस्थर अनिल और अंसिबा हसन भी नजर आएंगी। इस फिल्म को आशीर्वाद सिनेमाज और पैनोरमा स्टूडियोज का समर्थन प्राप्त है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के लिए Mohanlal ने ढीली कर दी मेकर्स की जेब, फीस के मामले में अजय देवगन को दे रहे टक्कर?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।