Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 'दृश्यम 3' की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम के फाइनल चैप्टर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। ...और पढ़ें

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम मलयालम फिल्म की सुपरहिट फ्रेंचाइजी है, जिसकी हिंदी रीमेक में अजय देवगन ने धमाल मचाया था। इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में आ चुकी हैं और अब मोहनलाल तीसरी फिल्म लेकर आए हैं, जो फाइनल भी है। मलयालम फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म का क्रेज शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से ही पता चल गया है।
मोहनलाल की दृश्यम और दृश्यम 2... दोनों ही सुपरहिट रही थीं। 21 मई को सिनेमाघरों में लंबे इंतजार के बाद दृश्यम 3 आई जिसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत फिल्म का कारोबार भी है। पहले ही दिन सस्पेंस थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एडवांस कलेक्शन में ही मालूम पड़ गया था कि दृश्यम 3 धांसू कमाल करेगी। अब फिल्म का शुरुआती आंकड़ा भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, पहले दिन मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.85 करोड़ रुपये का अनुमानित बिजनेस कर लिया है। फिल्म को साउथ में 5185 शोज मिले हैं। फिल्म का ये आंकड़ा और बढ़ भी सकता है।
यह भी पढ़ें- 19 साल बाद पुराने डायरेक्टर संग कमबैक करेंगे Ajay Devgn, एक्शन थ्रिलर को लेकर चर्चा में एक्टर
किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई?
मोहनलाल की दृश्यम 3 को हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसे कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। फिल्म ने सबसे ज्यादा मलयालम में कमाया।
खबरें और भी
- मलयालम- 8.51 करोड़
- कन्नड़- 0.12 करोड़
- तमिल- 0.31 करोड़
- तेलुगु- 0.91 करोड़
दुनियाभर में फिल्म का कारोबार
फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये के पार है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ के आसपास हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने दुनियाभर में 35 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया था। फिलहाल, सही आंकड़े आनी अभी बाकी है।