Drishyam 3 के सेट से Prakash Raj ने शेयर की अनदेखी फोटो, खुशी से उछले फैंस; आमने-सामने होंगे 'सिंघम' और 'जयकांत'
मलयालम 'दृश्यम 3' की सफलता के बीच अब हाल ही प्रकाश राज ने अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के सेट से एक अनदेखी फोटो शेयर की है। ...और पढ़ें
-1779515325637_m.webp)
दृश्यम 3 के सेट से सामने आई नई तस्वीर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की दृश्यम 3 तो सिनेमाघरों में आने के बाद खूब धूम मचा रही है। इस फिल्म ने महज 3 दिनों के अंदर ही 75.94 करोड़ तक की कमाई कर ली है। हालांकि, इस बीच ही कई फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) अब हिंदी के रीमेक में उनके लिए क्या नया लेकर आएंगे, जो उन्होंने मलयालम फिल्म में नहीं देखा।
फैंस के मन में उठ रहे इन सभी सवालों के बीच 'दृश्यम-3' अभिनेता प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अनसीन फोटो शेयर की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
प्रकाश राज का रहस्यमयी और दिलचस्प लुक
साउथ और हिंदी सिनेमा के नामचीन एक्टर प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) के सेट से एक अनदेखी फोटो शेयर की। इस तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। वह एक बोर्ड के सामने खड़े हुए हैं और सिगरेट पी रहे हैं, सामने दृश्यम 3 का क्लैप बोर्ड है। उनके रूम में बहुत सी किताबें रखी हुई हैं और दो ग्लोब भी रखा हुआ है, जो पुलिस स्टेशन या वकील के रूम का फील दे रहा है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने कैप्शन में लिखा, "दृश्यम 3 हिंदी...शानदार टीम के साथ हाल ही में शूट खत्म किया है। फिल्म का पार्ट बनकर मैं बहुत ही खुश हूं। मुझे यकीन है कि आपको भी यह फिल्म बेहद पसंद आएगी। अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक और पैनोरमा स्टूडियो के साथ अगले पार्ट की तैयारी।"
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका, शुक्रवार को डबल डिजिट में हुई कमाई
सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
प्रकाश राज की 'दृश्यम 3' के सेट से इस अनदेखी फोटो को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं उम्मीद करता हूं कि अजय देवगन की 'दृश्यम-3' मलयालम वर्जन से ज्यादा बेहतर हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मजा ही आ गया, आपको मास्टरपीस में देखने का आनंद अलग ही होगा।" अन्य यूजर ने लिखा, "अजय देवगन की दृश्यम 3' का मलयालम से कोई कनेक्शन नहीं है।"
खबरें और भी

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रकाश राज का रोल 'दृश्यम 3' में बेहद रहस्यमयी और दिलचस्प होने वाला है। उनके अलावा जयदीप अहलावत ने भी सस्पेंस थ्रिलर मूवी में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को रिप्लेस किया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले प्रकाश राज और अजय देवगन 'सिंघम' में काम कर चुके हैं।